फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीला ड्रम हत्याकांड: पछतावे में बीती साहिल-मुस्कान की रात, खाने से किया इनकार, बेटी को लेकर जताई चिंता

Thu, 01 Oct 2026 05:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Oct 2026 05:45 PM IST
सार

नीला ड्रम हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद मुस्कान और साहिल की बेचैनी बढ़ गई है। मुस्कान बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित है और जेल प्रशासन काउंसलिंग की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Muskan and Sahil Show Signs of Distress After Conviction, Jail Authorities Prepare for Counselling
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला के जेल में व्यवहार में बदलाव की बात सामने आई है। जेल सूत्रों के मुताबिक, फैसले के बाद दोनों परेशान नजर आए और रोने की भी चर्चा है। मुस्कान अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित बताई जा रही है। जेल प्रशासन अब उसकी काउंसलिंग कराने की तैयारी कर रहा है।



Muskan and Sahil Show Signs of Distress After Conviction, Jail Authorities Prepare for Counselling
सौरभ हत्याकांड, नीला ड्रम केस, मेरठ कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

फैसले के बाद बदला व्यवहार
दोषी करार दिए जाने के बाद मुस्कान और साहिल की बेचैनी बढ़ने की बात सामने आई है। जेल सूत्रों के अनुसार, दोनों मानसिक दबाव में बताए जा रहे हैं। फैसले के बाद दोनों के रोने की भी बात कही गई है। हालिया रिपोर्टों के मुताबिक, फैसले के बाद दोनों ने जेल में खाना भी कम खाया। मुस्कान जहां फैसले से पहले शिव आराधना में लीन रही। वहीं साहिल ने अपने साथी बंदियों से बातचीत कम कर दी।

Muskan and Sahil Show Signs of Distress After Conviction, Jail Authorities Prepare for Counselling
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित मुस्कान, दोनों ने रात को नहीं खाया खाना
सौरभ राजपूत हत्याकांड मामले में दोषी करार होने के बाद मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को पूरी रात पछतावा होता रहा। सुनवाई के बाद दोनों रोते हुए अपनी बैरक में लौटी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा ने बातचीत में बताया कि दोषी करार होने के बाद मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला चिंतित हैं।

यहां तक कि दोनों ने रात को खाने से भी इनकार कर दिया था, लेकिन काउंसलिंग के बाद खाना खाया। अब दोनों की काउंसलिंग कराई जा रही है। वहीं डॉ शर्मा ने बताया कि अब चूंकि दोनों दोषी करार हो गए हैं, तो इनको कैदियों वाले कपड़े दिए जाएंगे और अतिरिक्त काम भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muskan and Sahil Show Signs of Distress After Conviction, Jail Authorities Prepare for Counselling
नीला ड्रम केस, सौरभ हत्याकांड, साहिल मुस्कान केस - फोटो : अमर उजाला

मुस्कान ने जेल अधिकारियों से अपने माता-पिता और बेटी से मिलने की इच्छा भी जताई थी। जेल अधिकारियों के मुताबिक, अब तक उससे मिलने कोई पारिवारिक सदस्य नहीं पहुंचा है।


 
विज्ञापन
Muskan and Sahil Show Signs of Distress After Conviction, Jail Authorities Prepare for Counselling
सौरभ हत्याकांड में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
अदालत की प्रक्रिया को लेकर भी पूछे सवाल
दोषी करार दिए जाने के बाद मुस्कान ने जेल में सजा, अदालत की प्रक्रिया और वकील से जुड़े सवाल भी पूछे। अब सभी की निगाहें अदालत की ओर से सुनाई जाने वाली सजा पर टिकी हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed