{"_id":"6abe41df93aa25cc950f245c","slug":"video-developed-india-competition-sunshine-school-rampur-bushahr-news-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: विकसित भारत पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता, दिव्यांशी और हिमानी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: विकसित भारत पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता, दिव्यांशी और हिमानी ने मारी बाजी
Ankesh Dogra
Updated Thu, 01 Oct 2026 04:49 PM IST
Link Copied
सनशाइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर में ‘विकसित भारत’ विषय पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से विकसित भारत को लेकर अपने विचार रखे, वहीं चित्रों के जरिए भविष्य के भारत की तस्वीर को रंगों में उकेरा।
कार्यक्रम में पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, स्वच्छता और विकास सहित विभिन्न पहलुओं को अपने विचारों और चित्रों में शामिल किया।
भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में दिव्यांशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। आयुषि अत्री दूसरे और समायरा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं वरिष्ठ वर्ग में हिमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुनिधि ने दूसरा और सौम्या ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में नितीन जोशी ने पहला स्थान हासिल किया। सोव्ला दूसरे और सनाया तीसरे स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में आईशा ने प्रथम, आयुष ने द्वितीय और नमन कनैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को मुख्यातिथि कौल सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विकसित भारत वही है, जहां हर व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि भारत लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और देश के भविष्य को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सोच, प्रतिभा और रचनात्मकता ही भविष्य के भारत की मजबूत नींव तैयार करेगी।
स्कूल प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया और विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नरेश चौहान, दिनेश खमराल और तिलक राज सहित स्कूल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।