{"_id":"6abe3a5963ce439b94061da1","slug":"video-mountains-of-garbage-near-temples-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा: मंदिरों के पास कूड़े के पहाड़, हजारों लोगों पर बीमारियों का खतरा, लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा: मंदिरों के पास कूड़े के पहाड़, हजारों लोगों पर बीमारियों का खतरा, लोगों का फूटा गुस्सा
शहर के वार्ड नंबर 6 में अड्डा रायकोट से कोठे पोना जाने वाले रास्ते पर मंदिरों के नजदीक लगे कूड़े के पहाड़ अब हजारों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। आबादी और धार्मिक स्थलों के बीच जमा कूड़े से बीमारियां फैलने के खतरे को देखते हुए लोगों के सब्र का बांध टूट गया। कूड़े की समस्या से परेशान धार्मिक संगठनों, समाजसेवियों और आसपास के लोगों ने एकजुट होकर नगर कौंसिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों ने पहले कूड़े के पहाड़ों के सामने खड़े होकर जमकर रोष जताया और फिर नगर कौंसिल कार्यालय पहुंचकर दफ्तर का घेराव करते हुए कौंसिल प्रधान और ईओ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कोठे पोना के सरपंच गुरतेज सिंह, हरप्रीत सिंह सग्गू, गौरव सोनी, अमरजीत सिंह और हरिंदर सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि नगर कौंसिल की जिम्मेदारी शहर को साफ-सुथरा रखना और लोगों को बीमारियों से बचाना है, लेकिन जगराओं में इसके उलट लोगों को बीमारियों के खतरे के बीच रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने शिव मंदिर के नजदीक कूड़े के बड़े-बड़े पहाड़ खड़े कर दिए गए हैं और अब नगर कौंसिल इस जगह को स्थायी कूड़ा डंप घोषित करने की तैयारी में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।