फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bahel kikar wali road repair 30.15 lakh bilaspur

बिलासपुर: बैहल-कीकर वाली सड़क की सुधरेगी हालत, 30.15 लाख रुपये मंजूर

Thu, 01 Oct 2026 04:13 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 01 Oct 2026 04:13 PM IST
bahel kikar wali road repair 30.15 lakh bilaspur
लंबे समय से खराब हालत में चल रही बैहल-कीकर वाली संपर्क सड़क की अब तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन स्वारघाट के तहत आने वाली इस सड़क के सुधार के लिए करीब 30.15 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। करीब 20 वर्ष पहले बनी यह सड़क लंबे समय से उचित मरम्मत और टारिंग के अभाव में बदहाल है। जगह-जगह सड़क की टारिंग उखड़ चुकी है, जिससे वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर पिछले कई वर्षों से नए सिरे से टारिंग नहीं हुई है। विभाग की ओर से समय-समय पर पैचवर्क करवाया गया, लेकिन कुछ समय बाद सड़क फिर खराब हो गई। बरसात के दौरान स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। सड़क के उखड़े हिस्सों और गड्ढों के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। अब 30.15 लाख रुपये के बजट प्रावधान के बाद लोगों को उम्मीद है कि सड़क का सुधार केवल पैचवर्क तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे बेहतर तरीके से दुरुस्त किया जाएगा। बैहल-कीकर वाली संपर्क सड़क केवल स्थानीय लोगों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है। यह सड़क हिमाचल और पंजाब के कई गांवों को आपस में जोड़ती है। इसके जरिए लोग आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब जैसे प्रमुख स्थानों तक पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की हालत सुधरने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पंजाब और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख जरूरत बनी हुई है। सड़क का सुधार होने से रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को काफी राहत मिल सकती है। कांग्रेस कमेटी श्री नयना देवी जी के उपाध्यक्ष बुधराम ठाकुर ने सड़क के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर और युवा नेता विकास ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सड़क के सुधारीकरण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवाजाही की सुविधा मिलेगी। अब लोगों की नजर सड़क के वास्तविक मरम्मत कार्य शुरू होने पर है। यदि काम सही तरीके से पूरा होता है तो लंबे समय से खराब सड़क से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: उपाध्यक्ष पद पर पर्ची सिस्टम में हारे पहले निर्वाचित हो चुके भाष्कर जोशी

01 Oct 2026

VIDEO: कोसी चैनलाइजेशन में की मांग को लेकर तहसील में दिया धरना

01 Oct 2026

VIDEO: चिकित्सक न मिलने पर जूना अखाड़े के बाबा का पारा चढ़ा

कानपुर नगर निगम में तहरीर वार, महिला पार्षद ने उप सभापति समेत पांच पर दर्ज कराई शिकायत

01 Oct 2026

दिल्ली में एआई कैमरे संभालेंगे ट्रैफिक: सिग्नल होंगे ऑटोमैटिक, इमरजेंसी वाहनों को मिलेगा ग्रीन कॉरिडोर

01 Oct 2026
विज्ञापन

दिल्ली में चोर को 12 दिन में मिली सजा, कापसहेड़ा पुलिस की तेज कार्रवाई, 1.5 लाख की हुई थी चोरी; देखें रिपोर्ट

01 Oct 2026

दिल्ली क्राइम: अंतरराज्यीय टेलीग्राम-क्रिप्टो धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

01 Oct 2026
विज्ञापन

मंडी: रोलर से टकराई ऑल्टो कार, तीन बच्चों समेत छह गंभीर घायल

01 Oct 2026

कंबोज समाज ने नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया, पुन: ग्राम पंचायत व्यवस्था बहाल करने की मांग

01 Oct 2026

फरीदकोट में डेरा सिरसा की श्रद्धालु बुजुर्ग महिला के पार्थिव शरीर को परिवार ने मेडिकल शोध के लिए दिया

कश्मीर की सड़कों पर दौड़े रनर्स, ‘रन फॉर यूनिटी’ में दिखा जबरदस्त उत्साह

01 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखिए ताजा अपडेट

01 Oct 2026

फरीदकोट में नशा विरोधी अभियान के तहत लोक मिलनी,चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल ने ग्रामीणों को जागरूक किया

धान की सरकारी खरीद आज से, मंडियों में फसल पहुंचनी हुई शुरू

01 Oct 2026

मोहाली के फेज-5 में किसान मंडी के पास कूड़े के ढेर में लगी आग

01 Oct 2026

VIDEO: आगरा में सनसनीखेज वारदात...खेत में चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या, चारपाई पर मिली लाश

01 Oct 2026

कोटकपूरा में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो

लखनऊ: विवि में प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं में से कई की हालत बिगड़ी, देर रात आया मेंस बंद करने का आदेश

01 Oct 2026

उज्जैन: भस्म आरती में त्रिपुंड और चंद्रमा से सजे बाबा महाकाल, जयकारों से गूंजा परिसर, देखें आरती शेड्यूल

01 Oct 2026

बाराबंकी: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा, दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

01 Oct 2026

शेखावाटी के दरवाजे से दाखिल होते ही खुलती है राज से स्वराज की कहानी

01 Oct 2026

VIDEO: अधिकारियों ने किसानों को बताए कम लागत में अधिक पैदावर के तरीके

01 Oct 2026

VIDEO: प्रसूता की मौत के दो दिन बाद जुड़वा बच्चों में से एक की मौत

01 Oct 2026

VIDEO: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

01 Oct 2026

VIDEO: भदैई फीडर पर तैनात लाइनमैन पर अवैध वसूली का आरोप

01 Oct 2026

VIDEO: लक्ष्मीनगर में गरजा बुलडोजर, दो दर्जन मकानों के सामने बने रैंप ध्वस्त

01 Oct 2026

VIDEO: जिला अस्पताल में बैरियर लगाकर निजी वाहनों का प्रवेश रोका

01 Oct 2026

VIDEO: 'मैनपुरी से चुनाव लड़ने की योजना नहीं', अपर्णा यादव बोलीं- भाजपा जहां से निर्देश देगी, वहां से मैदान में उतरेंगी

01 Oct 2026

VIDEO: पत्नी की हत्या कर घर में फूंक दी लाश, पुलिस को राख भी न मिली

01 Oct 2026

VIDEO: आगरा में पति ने की पत्नी की हत्या, घर में जला दी लाश

01 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed