Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: INSO expands its organization; several new faces, including the Bawani Khera team, have been inducted into the executive committee.
{"_id":"6abe3dfd00bbe3842702415b","slug":"video-bhiwani-inso-expands-its-organization-several-new-faces-including-the-bawani-khera-team-have-been-inducted-into-the-executive-committee-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: इनसो ने किया संगठन का विस्तार, बवानीखेड़ा टीम समेत कई नए चेहरों को कार्यकारिणी में मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: इनसो ने किया संगठन का विस्तार, बवानीखेड़ा टीम समेत कई नए चेहरों को कार्यकारिणी में मिली जगह
भिवानी। इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने जिले में अपने संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस दौरान संगठन में कई नए छात्र नेताओं की जॉइनिंग करवाई गई, जिनमें नकुल बवानीखेड़ा और उनकी टीम प्रमुख रूप से शामिल हुई। इसके साथ ही राजकीय महिला महाविद्यालय में भी छात्रा इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिससे युवाओं और छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम का आयोजन इनसो जिलाध्यक्ष जयदीप ग्रेवाल, जिला चेयरमैन प्रदीप बिश्नोई, जिला उपाध्यक्ष निक्कू बवानीखेड़ा और बवानीखेड़ा हल्का प्रधान देवा के नेतृत्व व गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस दौरान इनसो संगठन को धरातल पर मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। जिसके तहत ओजस्वी तंवर इनसो गल्र्स जिला समन्वयक की जिम्मेवारी सौपी गई। इसके अलावा खुशी को राजकीय महिला महाविद्यालय बवानीखेड़ा की अध्यक्ष, आशा सिवाच को चेयरमैन, आशा चाहर को उपाध्यक्ष, मोनिका राजपूत को महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए इनसो के जिलाध्यक्ष जयदीप ग्रेवाल ने कहा कि इनसो सदैव छात्रों के अधिकारों, उनके कल्याण और शैक्षणिक परिसरों में बेहतर सुविधाओं के लिए संघर्षरत रहा है। आज संगठन में नकुल बवानीखेड़ा और उनकी पूरी टीम के शामिल होने तथा छात्राओं की नई कार्यकारिणी के गठन से इनसो को जिले में एक नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि राजकीय महिला महाविद्यालय बवानीखेड़ा में जिन छात्राओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे अपने-अपने स्तर पर छात्राओं की समस्याओं, सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगी। इनसो का उद्देश्य केवल पद बांटना नहीं, बल्कि हर विद्यार्थी की आवाज को बुलंद करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।