{"_id":"6a2030213355acf27503e6fc","slug":"video-weather-takes-turn-in-mau-afternoon-trees-and-poles-toppled-by-rain-and-strong-winds-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में दोपहर बाद मौसम में आया बदलाव, तेज हवा के साथ हुई बारिश से गिरा पेड़ और पोल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में दोपहर बाद मौसम में आया बदलाव, तेज हवा के साथ हुई बारिश से गिरा पेड़ और पोल; VIDEO
नौ तपा समाप्त होने के बाद पहले दिन तापमान बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर तक तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों को परेशान किया। दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिले के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने के चलते मधुबन मझवारा मार्ग स्थित नंदौर बाजार के मुख्य मार्ग पर पेड़ और बिजली का खंभा गिर गया, इसके चलते यातायात प्रभावित रहा।
बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह लगभग सात बजे ही धूप सहन नहीं हो पा रही थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप तेज होती गई। धूप छांव होता रहा, दोपहर के समय नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गो पर लोगों की आवाजाही कम रही। बाहर निकलने वाले लोग सिर पर टोपी और गमछा लगाकर देखे गए। तापमान पर नजर डाला जाए तो बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 42 प्रतिशत रही। जबकि 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। मंगलवार सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरबूज, खीरा, बेल का शरबत सहित शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते दिखे। दोपहर के बाद मौसम में बदलाव दिखा। जिले के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के दौरान मधुबन मझवारा मार्ग स्थित नन्दौर बाजार में तेज हवा के साथ बारिश में मुख्य मार्ग पर पेड़ और बिजली का खंभा गिर गया, इससे यातायात के साथ विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।