{"_id":"6aa05e51a6b1584e1e040e45","slug":"pension-adalat-to-resolve-pending-cases-on-september-21-mau-news-c-295-1-mau1001-151655-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 21 सितंबर को पेंशन अदालत लंबित प्रकरणों का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 21 सितंबर को पेंशन अदालत लंबित प्रकरणों का होगा निस्तारण
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त और पारिवारिक पेंशनरों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए 21 सितंबर 2026 को आजमगढ़ में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा।
मंडलायुक्त, आजमगढ़ मंडल की अध्यक्षता में यह अदालत आयुक्त सभागार में सुबह 11 बजे से लगेगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी संजय गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि पेंशन अदालत में एक जुलाई 2010 के बाद सेवानिवृत्त हुए या मृत राजकीय पेंशनरों से संबंधित लंबित प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। मऊ जनपद के पेंशनरों को अपने प्रकरण से संबंधित आवेदन 14 सितंबर 2026 तक कोषागार, मऊ में जमा करना होगा।
उन्होंने बताया कि आवेदन निर्धारित प्रारूप में तीन प्रतियों में जमा करना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
न्यायालय में लंबित अथवा निर्णीत प्रकरणों को पेंशन अदालत में शामिल नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने संबंधित पेंशनरों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा कर अपने लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराने की अपील की है।