फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकित हत्याकांड: बाबा, 007, 001 गैंग का भी गोगी गैंग से कनेक्शन, हरियाणा के इन दो लोगों के कत्ल की भी थी साजिश

Wed, 09 Sep 2026 02:32 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 09 Sep 2026 02:32 PM IST
सार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में नई जानकारी सामने आई है। बाबा, 007, 001 गैंग का भी गोगी गैंग से कनेक्शन सामने आया है। गिरोह के 12 से अधिक गुर्गों की भूमिका सामने आई। 26 अगस्त को बंटीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शार्प शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने 31 अगस्त को गोगी गैंग के 50-50 हजार रुपये के इनामी सोनीपत निवासी मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिराया था।

विज्ञापन
Ankit Balyan Murder Case Baba, 007, and 001 Gangs Also Linked to Gogi Gang New Reveal
Ankit Balyan Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली में हुए गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में हरियाणा के बाबा, 007 और 001 नाम के गिरोहों के भी गोगी गैंग से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार इन गिरोहों के गुर्गे लगातार एक-दूसरे के संपर्क में हैं और वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।


पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक लाख रुपये के इनामी वांछित करनाल के शार्प शूटर सत्यम और आर्यन की जांच के दौरान यह अहम जानकारी सामने आई है। बाबा, 007 और 001 नाम के गिरोहों का प्रमुख ठिकाना सोनीपत बताया जा रहा है।
 
Ankit Balyan Murder Case Baba, 007, and 001 Gangs Also Linked to Gogi Gang New Reveal
अंकित बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन गिरोहों के करीब नौ गुर्गे गोगी गैंग के लगातार संपर्क में होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस को आशंका है कि इन गिरोहों से जुड़े सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस उनके संपर्कों और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
 
Ankit Balyan Murder Case Baba, 007, and 001 Gangs Also Linked to Gogi Gang New Reveal
अंकिता बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब बॉक्सर गैंग की भी एंट्री
अंकित हत्याकांड की जांच में अब बॉक्सर गैंग का नाम भी सामने आया है। एसपी अनुसार जांच में पता चला है कि सोनीपत के गन्नौर निवासी बॉक्सर गिरोह का सरगना दीपक बॉक्सर भी शार्प शूटरों के संपर्क में था। वर्ष 2023 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे मेक्सिको से गिरफ्तार किया था। वर्तमान में वह तिहाड़ जेल में बंद है। पुलिस उससे भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए उसे रिमांड पर लेने के लिए जल्द ही न्यायालय में अर्जी दाखिल की जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ankit Balyan Murder Case Baba, 007, and 001 Gangs Also Linked to Gogi Gang New Reveal
अंकिता बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब तक 12 से अधिक की भूमिका सामने
पुलिस के अनुसार अंकित हत्याकांड की जांच में अब तक 12 से अधिक लोगों की भूमिका सामने आ चुकी है। इनमें गोगी, पंपू, बॉक्सर और अन्य गिरोहों से जुड़े गुर्गे शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस इन सभी के आपसी संपर्क, मोबाइल नंबर, बातचीत और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
 
विज्ञापन
Ankit Balyan Murder Case Baba, 007, and 001 Gangs Also Linked to Gogi Gang New Reveal
अंकिता बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रंगदारी और लूट के लिए जाना जाता है बाबा गैंग
पुलिस के अनुसार बाबा गैंग रंगदारी और लूट की वारदातों के लिए जाना जाता है। गिरोह का सरगना रिंकू बताया गया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आ रहे सभी कनेक्शनों को जोड़ा जा रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed