{"_id":"6af9e418dc6c8bc882099a33","slug":"video-a-struggle-for-seats-on-trains-even-after-the-festive-season-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: त्योहार बाद भी ट्रेनों में सीट के लिए मशक्कत, खड़े होकर सफर करने को मजबूर हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: त्योहार बाद भी ट्रेनों में सीट के लिए मशक्कत, खड़े होकर सफर करने को मजबूर हुए यात्री
त्योहार समाप्त होने के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। ट्रेनों में सीट पाने के लिए यात्रियों को लगातार मशक्कत करनी पड़ रही है। रविवार को मैनपुरी जंक्शन पहुंची कानपुर-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस में भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने से पहले ही कोच यात्रियों से खचाखच भरे हुए थे। ऐसे में स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को चढ़ने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे की ओर से मैनपुरी होकर कालिंदी एक्सप्रेस के साथ टूंडला-फर्रुखाबाद और कासगंज-शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा कानपुर-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस का भी मैनपुरी जंक्शन पर ठहराव है। रविवार को यह ट्रेन दोपहर 12:36 बजे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के प्लेटफार्म पर आते ही यात्रियों में चढ़ने की होड़ लग गई। पहले से ही भरे कोचों में जगह बनाने के लिए यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। जिन यात्रियों को बैठने की जगह नहीं मिली, उन्हें खड़े होकर ही सफर करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।