Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav addressed Dalit sammelan in Agra artist kevat passed away after playing role in Ramleela

ब्रज की पांच बड़ी खबर: आगरा से अखिलेश का चुनावी शंखनाद, मैनपुरी में केवट की माैत, मथुरा में ट्रकों की भिड़ंत

Sun, 15 Nov 2026 05:42 PM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 15 Nov 2026 05:42 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र में रविवार को कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए। आगरा में आयोजित सपा के दलित सम्मेलन में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मैनपुरी में रामलीला मंचन में केवट का किरदार निभाने के बाद कलाकार की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मथुरा में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत में एक की माैत हो गई।
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav addressed Dalit sammelan in Agra artist kevat passed away after playing role in Ramleela
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा में आयोजित दलित सम्मेलन से चुनावी शंखनाद किया। इस दाैरान सपा मुखिया भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे। साथ ही पीडीए की नई परिभाषा भी बताई। मैनपुरी में रामलीला के कलाकार की माैत ने हर किसी को झकझोर दिया। केवट का किरदार निभाने के बाद कलाकार घर पहुंचे थे कि उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उनकी माैत हो गई। फिरोजाबाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। फिरोजाबाद में एक मासूम से हैवानियत का मामला सामने आया। घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को दो युवक ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एटा में पुलिस की 50 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आगरा में अखिलेश यादव: 'इस बार पलट देंगे अखिलेश', सपा मुखिया ने पीडीए की बताई नई परिभाषा
आगरा के जीआईसी मैदान में समाजवादी पार्टी का दलित सम्मेलन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने 'पीडीए' का नया अर्थ बताते हुए कहा, "पीडीए यानी पलट देंगे अखिलेश, पलट देंगे आगरा वाले...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


फिरोजाबाद में बड़ी वारदात: पत्नी के साथ मारपीट, अगले दिन पति की पीट-पीटकर कर दी हत्या; गांव में तनाव
फिरोजाबाद जनपद के थाना एका क्षेत्र के गांव उड़ेसर सिंहपुर में जमीन के पुराने विवाद व मारपीट के ताजा मुकदमे की रंजिश में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। खानदान के ही दूसरे पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप है। इस दुस्साहसिक वारदात से गांव में सनसनी फैल गई और तनाव का माहौल देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


हैवानियत: घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, इस हाल में मिली मासूम; परिजनों के उड़े होश
फिरोजाबाद के थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। रविवार को बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है...पढ़ें पूरी खबर

यूपी: केवट बनकर रात में लगाई श्रीराम की नैया पार, सुबह आ गई माैत की खबर: सबको रुला गए अनेक सिंह
मैनपुरी में शनिवार रात रामलीला के मंच पर केवट बनकर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता को अपनी नैया से नदी पार कराने वाले अनेक सिंह को क्या पता था कि यह उनका आखिरी मंचन होगा। रात में उनके अभिनय पर श्रद्धालुओं ने खूब तालियां बजाईं, लेकिन सुबह होते-होते उनकी जिंदगी की नैया बीच भंवर में डूब गई। जिस केवट ने मंच पर प्रभु श्रीराम को अपनी नैया से पार लगाया, वह खुद जिंदगी की जंग हार गया। रविवार सुबह उनके निधन की खबर गांव पहुंची तो हर आंख नम हो गई...पढ़ें पूरी खबर


यूपी: बिना नंबर की बाइक पर घूम रहा 50 हजार का इनामी, पुलिस को देखते ही करने लगा फायरिंग; ऐसे हुआ गिरफ्तार
एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश दीपक गिरी निवासी भटोली, थाना रानीपुर, जनपद मऊ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed