{"_id":"6af98c27b85231ad3c07f744","slug":"video-rohtang-pass-snowfall-tourists-enjoy-snow-traffic-jam-kullu-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: रोहतांग दर्रे पर गिरे बर्फ के फाहे, बर्फबारी के बीच सैलानियों ने उठाया आनंद; वाहनों की लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: रोहतांग दर्रे पर गिरे बर्फ के फाहे, बर्फबारी के बीच सैलानियों ने उठाया आनंद; वाहनों की लगी कतारें
जिला कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रे पर बर्फ के फाहे गिरते देख यहां पहुंचे सैलानी खुशी से झूम उठे और उन्होंने बर्फबारी के बीच जमकर मस्ती की।
रविवार को रोहतांग दर्रे पर पहुंचे पर्यटकों को मौसम के इस बदले अंदाज का आनंद लेने का मौका मिला। बर्फ के फाहे गिरने के दौरान सैलानियों ने खूब मस्ती की और बर्फबारी के खूबसूरत नजारों को अपने कैमरों में कैद किया। रोहतांग सहित कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्र का नजारा और भी आकर्षक हो गया।
वहीं, बर्फबारी के बीच रोहतांग दर्रे पर पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनने के कारण सैलानियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
खासकर रोहतांग से वापस लौट रहे पर्यटकों को वाहनों की कतारों के कारण दिक्कतें हुईं। बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे सैलानियों के लिए जहां यह मौसम यादगार रहा, वहीं यातायात जाम ने उनकी परेशानी भी बढ़ाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।