{"_id":"6af996123f73d8b47e0c277b","slug":"video-funeral-rites-for-the-late-phulwati-concluded-30-villages-of-the-guliya-tisa-participated-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वर्गीय फूलवती का कारज संपन्न, गुलिया तीसा के 30 गांवों ने की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्गीय फूलवती का कारज संपन्न, गुलिया तीसा के 30 गांवों ने की भागीदारी
बादली। गांव बामडोला में स्वर्गीय माता फूलवती का कारज धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कारज का आयोजन रामनिवास नंबरदार और संजीव पहलवान की ओर से किया गया। कारज में गुलिया तीसा के सभी 30 गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी गांवों के लोगों को पहले से अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं, जिन्हें सभी ने पूरी निष्ठा और आपसी सहयोग से निभाया।
इस अवसर पर खाप के प्रधान विनोद गुलिया ढोल-नगाड़ों के साथ आयोजन स्थल पर आए। उनके साथ खाप के विभिन्न प्रधान और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों की गूंज और ग्रामीणों की उपस्थिति से पूरा माहौल भव्य और भावपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से आए हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। खाप के प्रधान विनोद गुलिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि गुलिया तीसा के सभी 30 गांवों की एकता और भाईचारा ही खाप की सबसे बड़ी ताकत है। आयोजकों ने कारज में पहुंचे सभी लोगों, खाप प्रधानों और सहयोग करने वाले ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।