{"_id":"6af9cad03d7be1f432059175","slug":"youth-murdered-in-dispute-over-samosa-in-agra-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोसे के विवाद में ली जान: बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, कार से कुचलने का प्रयास; अस्पताल में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समोसे के विवाद में ली जान: बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, कार से कुचलने का प्रयास; अस्पताल में माैत
Sun, 15 Nov 2026 08:38 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:38 PM IST
सार
समोसे के विवाद में युवक पर हमला कर घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के दाैरान युवक की माैत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव मिदिया निवासी समोद की पीजीआई सैफई में मौत के बाद रविवार को शव गांव पहुंचा तो परिजन में चीख-पुकार मच गई।
गांव मिदिया निवासी समोद यादव बीते मंगलवार को जनपद कन्नौज के सकरावा क्षेत्र के गांव नगला मदारी में बृजेश शाक्य की दुकान पर समोसा खाने गया था। इसी दौरान गांव निवासी राजिद उर्फ राशिद अपने साथी के साथ आया और समोसा खरीदने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था।
आरोपियों ने समोद को जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ देर बाद जब समोद बाइक से घर के लिए निकला तो बाइक को टक्कर मार दी। जब वह गिर गया तो उसे कुचलने की कोशिश की गई। घायल समोद को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया था, शनिवार रात दम तोड़ दिया।