Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC finalises global cricket calendar till 2035: India to host 2029 Champions Trophy, co-host 2031 World Cup

आईसीसी: भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी, 2031 में वनडे विश्व कप की सह-मेजबानी; 2035 तक का क्रिकेट कैलेंडर जारी

Sun, 15 Nov 2026 07:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Nov 2026 07:40 PM IST
सार

आईसीसी की इंडोनेशिया के बाली में बैठक हुई जिसमें 2035 तक के क्रिकेट कैलेंडर को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत भारत को 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 में वनडे विश्व कप की मेजबानी मिली है। 2031 में भारत और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में विश्व कप होगा।

विज्ञापन
ICC finalises global cricket calendar till 2035: India to host 2029 Champions Trophy, co-host 2031 World Cup
आईसीसी का आठ साल का क्रिकेट कार्यक्रम जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने 2035 तक के लिए ग्लोबल क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है। आईसीसी की बैठक इंडोनेशिया के बाली में हुई जिसमें 2035 तक के कैलेंडर को अंतिम मंजूरी दी गई है।इसके तहत भारत 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा और 2031 में संयुक्त रूप से वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। 
विज्ञापन


इस शेड्यूल में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल शामिल हैं।

आईसीसी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से टी20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे। इसके बाद 2030 में इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड इस टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी करेंगे। टी20 विश्व कप के अगले संस्करण 2032 और 2034 में आयोजित किए जाएंगे, हालांकि इनके मेजबानों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


2031 में कब होगा विश्व कप?
अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप के बाद यह टूर्नामेंट 2031 में भारतीय उपमहाद्वीप में लौटेगा। भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से नौ अक्तूबर से 23 नवंबर 2031 तक पुरुष क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करेंगे। इसके बाद 2035 में भी वनडे विश्व कप का आयोजन अक्तूबर-नवंबर के दौरान होगा। हालांकि, इस संस्करण के मेजबान देश का एलान अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड में होंगे डब्ल्यूटीसी के दो और फाइनल
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल पहले की तरह हर दो साल में जून महीने में आयोजित किया जाएगा। इंग्लैंड को 2029 और 2031 के फाइनल की मेजबानी सौंपी गई है। वहीं, 2033 और 2035 के फाइनल के मेजबान अभी तय नहीं किए गए हैं।


भारत में होगी 2029 चैंपियंस ट्रॉफी
आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी का अगला संस्करण 2029 में भारत में खेला जाएगा। टूर्नामेंट नौ से 28 अक्तूबर तक आयोजित होगा। इसके बाद 2033 में चैंपियंस ट्रॉफी का अगला संस्करण खेला जाएगा, जिसके मेजबान की घोषणा होना बाकी है।

2035 तक का पूरा आईसीसी शेड्यूल

वर्ष टूर्नामेंट मेजबान तारीख
2028 पुरुष टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड 12 अक्तूबर–12 नवंबर 2028
2029 डब्ल्यूटीसी फाइनल इंग्लैंड 8-12 जून 2029
2029 चैंपियंस ट्रॉफी भारत 9–28 अक्तूबर 2029
2030 पुरुष टी20 विश्व कप इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड 4 जुलाई-4 अगस्त 2030
2031 डब्ल्यूटीसी फाइनल इंग्लैंड 12–16 जून 2031
2031 पुरुष वनडे विश्व कप भारत, बांग्लादेश 9 अक्तूबर–23 नवंबर 2031
2032 पुरुष टी20 विश्व कप मेजबान तय नहीं 14 अक्तूबर–14 नवंबर 2032
2033 डब्ल्यूटीसी फाइनल मेजबान तय नहीं 9-13 जून 2033
2033 चैंपियंस ट्रॉफी मेजबान तय नहीं 2–23 अक्तूबर 2033
2034 पुरुष टी20 विश्व कप मेजबान तय नहीं 6 जुलाई–6 अगस्त 2034
2035 डब्ल्यूटीसी फाइनल मेजबान तय नहीं 7–11 जून 2035
2035 पुरुष वनडे विश्व कप मेजबान तय नहीं 2 अक्तूबर–18 नवंबर 2035
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed