{"_id":"684af1b2f6ac5358690c6fcb","slug":"video-gada-ma-chhatara-na-macachharathana-ma-bthakara-naja-sakal-ka-manamana-ka-khalfa-kaya-varathha-paratharashana-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में छात्रों ने मच्छरदानी में बैठकर निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में छात्रों ने मच्छरदानी में बैठकर निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
गोंडा में प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने को लेकर बृहस्पतिवार को छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के बैनर तले छात्र कलेक्ट्रेट के टिनशेड में इकट्ठा हुए। उन्होंने मच्छरदानी में बैठकर विरोध जताया।
संगठन के अध्यक्ष शिवम पांडेय ने बताया कि जिस प्रकार से मच्छर लोगों का खून चूसते हैं, उसी प्रकार से प्राइवेट स्कूल संचालक अभिभावकों का खून चूस रहे हैं। स्कूल संचालक मनमानी तरीके से किताब के नाम पर, ड्रेस के नाम पर, ट्यूशन फीस के नाम पर, क्रीड़ा शुल्क के नाम पर, स्कूल किट के नाम पर अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र लिखकर मांग की गई है कि प्रदेश में फीस रेगुलेशन बिल लाकर एक निर्धारित नियमावली बनाएं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ल, सूरज शुक्ला, प्रदीप यादव, रंजीत पांडेय, राजेश मौर्य, शुभम तिवारी, सतीश मिश्र आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।