{"_id":"6aa441008ba8d3c9160e485e","slug":"akhilesh-assured-vinods-son-of-assistance-gonda-news-c-100-1-slko1026-165901-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अखिलेश ने विनोद के बेटे को दिया मदद का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अखिलेश ने विनोद के बेटे को दिया मदद का भरोसा
Fri, 11 Sep 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
परसपुर। बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद शुक्रवार को राजनीतिक दलों के नेताओं का पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला जारी रहा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विनोद के बेटे राजा साहनी से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए कहा कि वे खुद को अकेला न समझें।
अखिलेश यादव ने बाद में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार पर ‘अत्याचार, अन्याय, अहंकार’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पीडीए समाज का जिक्र किया। उन्होंने घटना का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की और कहा कि निषाद समाज को न्याय मिलना चाहिए।
सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने भी घटना की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या सुनियोजित साजिश का हिस्सा है और दावा किया कि आरोपियों में एक भाजपा पदाधिकारी भी शामिल है। सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता त्रिलोकीनाथ तिवारी, अधिवक्ता राजा निषाद और गोरखपुर की काजल निषाद समेत कई नेता गांव पहुंचे। नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और मामले में निष्पक्ष जांच के साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।