{"_id":"6aa4408dccb57f6c1d015a1d","slug":"shahpur-market-remained-closed-in-protest-against-the-murder-gonda-news-c-100-1-slko1026-165905-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हत्या के विरोध में बंद रहा शाहपुर बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हत्या के विरोध में बंद रहा शाहपुर बाजार
Fri, 11 Sep 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर बाजार में बंद दुकानें व मुस्तैद पुलिस। - संवाद
परसपुर। व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के विरोध में शुक्रवार को शाहपुर बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारी और स्थानीय लोग हत्या को लेकर चर्चा करते रहे।
विनोद की हत्या से गांव से लेकर बाजार तक लोगों में आक्रोश नजर आया। स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। बाजार में दिनभर लोगों के बीच हत्या की घटना और पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही।
वहीं, विनोद के गांव रेक्सड़िया मल्लहनपुरवा में शुक्रवार को भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थानों की पुलिस, सीओ और अन्य अधिकारी गांव के रास्तों और आसपास के इलाकों में मुस्तैद रहे।