फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm-modi-pezeshkian-hand-holding-photo-brics-business-summit-india-diplomacy-putin-ramaphosa-india-russia-iran

ब्रिक्स: पीएम मोदी ने थामा ईरानी राष्ट्रपति का हाथ, पुतिन-रामाफोसा दिखे साथ; तस्वीर में नजर आई गर्मजोशी

Fri, 11 Sep 2026 07:49 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 11 Sep 2026 07:49 PM IST
सार

नई दिल्ली में ब्रिक्स बिजनेस समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें दोनों नेता हाथ थामे नजर आए। तस्वीर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
pm-modi-pezeshkian-hand-holding-photo-brics-business-summit-india-diplomacy-putin-ramaphosa-india-russia-iran
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ एक तस्वीर चर्चा में रही। तस्वीर में पीएम मोदी ईरानी राष्ट्रपति का हाथ थामे नजर आए। उनके साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी दिखाई दिए।
विज्ञापन


यह तस्वीर ऐसे समय सामने आई है, जब दुनिया बड़े भू-राजनीतिक उलटफेरों के दौर से गुजर रही है। ईरान उस संघर्ष के केंद्र में है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार प्रभावित हुआ है। वहीं, यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर पश्चिमी देशों ने व्यापक प्रतिबंध लगाए हैं।
विज्ञापन


ईरान और रूस से बनाए रखे भारत ने संबंध
भारत ने दोनों देशों के साथ अपने संपर्क बनाए रखे हैं। साथ ही अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी भी जारी रखी है। ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन के साथ द्विपक्षीय बैठक में भी भारत का यही रुख दिखाई दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत और कूटनीति के जरिए संघर्ष खत्म करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान-रूस के राष्ट्राध्यक्षों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आम नागरिकों, वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही नौवहन और व्यापार की स्वतंत्रता बाधित नहीं होनी चाहिए। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अलग बैठक में भी प्रधानमंत्री मोदी ने इसी तरह का रुख अपनाया। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की भारत की अपील दोहराई।

तस्वीर में नेताओं के बीच दिखी गर्मजोशी
नई दिल्ली लगातार यह रुख रखता रहा है कि वह निष्क्रिय रूप से तटस्थ नहीं है, बल्कि शांति के पक्ष में है। साथ ही भारत ने खुद को प्रतिद्वंद्वी भू-राजनीतिक खेमों में शामिल होने से बचाया है और अलग-अलग पक्षों वाले देशों के साथ संवाद जारी रखा है। 


ब्रिक्स सम्मेलन में भारत की भूमिका पर भी इस संतुलन का असर दिखाई दिया। सम्मेलन के प्रमुख विषयों में सहयोग शामिल है। पेजेशकियन का हाथ थामे प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर इसी रुख को सामने रखती है। इसमें भारत को केंद्र में रखते हुए ईरान और रूस के साथ संपर्क और संवाद के लिए जगह बनाए रखने की कोशिश दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed