{"_id":"684a98bd29f8eb607c0fb025","slug":"video-up-board-toppers-students-were-honored-in-pilibhit-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में यूपी बोर्ड के मेधावियों का सम्मान, अतिथियों ने पहनाए मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में यूपी बोर्ड के मेधावियों का सम्मान, अतिथियों ने पहनाए मेडल
यूपी बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं में टॉप करने वाले पीलीभीत जिले के मेधावियों को बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में सम्मानित किया गया। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ राजेंद्र कुमार, डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने मेधावियों को मेडल पहनाकर, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 21 हजार रुपये की धनराशि का चेक और टैबलेट भी दिया गया। वहीं, अमर उजाला की ओर से भी मेधावियों का सम्मान किया गया। सम्मान पाकर मेधावी छात्र और उनके परिजनों के चेहरे खिल गए। समारोह में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि जो जैसा ठान लेता है। वही बन जाता है, इसलिए लक्ष्य तय कर लीजिए। लक्ष्य तय करके मेहनत करिए सफलता जरूर मिलेगी। बरखेड़ा विधायक ने भी मेधावियों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि भविष्य में जो करना है उसका संकल्प लेकर आगे बढ़ें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।