Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
The much awaited inauguration of Dablain Gate Flyover in Jind's Narwana will be on June 15, which will provide relief from traffic jam
{"_id":"684a9a77529c22f4b803e6c7","slug":"video-the-much-awaited-inauguration-of-dablain-gate-flyover-in-jinds-narwana-will-be-on-june-15-which-will-provide-relief-from-traffic-jam-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नरवाना में दबलैन फाटक फ्लाईओवर का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन 15 जून को, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नरवाना में दबलैन फाटक फ्लाईओवर का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन 15 जून को, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
नरवाना के लोगों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित खुशी की घड़ी आखिरकार आ ही गई है। वर्षों से निर्माणाधीन दबलैन फाटक फ्लाईओवर का कार्य अब पूर्ण हो चुका है और इसका लोकार्पण 15 जून को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी द्वारा किया जाएगा। खास बात यह है कि यह दिन मंत्री बेदी का जन्मदिन भी है, जिसे सामाजिक सेवा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। मंत्री के निजी सहायक ने जानकारी दी कि उद्घाटन दिवस को विशेष बनाने के लिए नगर और आसपास के क्षेत्रों में कई जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें जाट धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर ठंडे जल की छबीलें, और भगवान वाल्मीकि छात्रावास में हवन-यज्ञ व सत्संग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने गांवों में वृक्षारोपण अभियान भी चलाएंगे। शाम के समय दबलैन फाटक पर नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन मंत्री कृष्ण बेदी द्वारा किया जाएगा। फ्लाईओवर के उद्घाटन से पहले इसका तकनीकी परीक्षण और सड़क चिन्हीकरण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। जैसे ही लोकार्पण संपन्न होगा, इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
राहत की सांस लेंगे शहरवासी
यह फ्लाईओवर शहर के स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले नागरिकों, एम्बुलेंस सेवाओं, तथा मालवाहक वाहनों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। वर्षों से दबलैन फाटक पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम की समस्या अब इतिहास बन जाएगी। यह फ्लाईओवर शहर के ट्रैफिक प्रबंधन में मील का पत्थर साबित हो सकता है। उद्घाटन समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से सक्रिय हैं। पूरे शहर में प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है और जिलेभर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के समारोह में भाग लेने की संभावना जताई जा रही है। इस फ्लाईओवर के शुरू होते ही शहरवासियों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी। यह एक सार्थक और दूरदर्शी परियोजना के रूप में देखा जा रहा है, जो शहर के विकास को नई दिशा देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।