फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   SLW vs PAKW Live Score: Women's Asia Cup 2026 Semi Final Sri Lanka vs Pakistan Women Match Scorecard Updates

SL vs PAK Live Score: श्रीलंका ने 33 पर गंवाए चार विकेट, फातिमा को दो सफलता; पाकिस्तान ने बनाए 130 रन

Fri, 11 Sep 2026 10:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Sep 2026 10:24 PM IST
सार

Live Cricket Score Today, SL W vs PAK W Semi Final Asia Cup 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला एशिया कप टी20 में आज श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से है। यह मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है।

विज्ञापन
SLW vs PAKW Live Score: Women's Asia Cup 2026 Semi Final Sri Lanka vs Pakistan Women Match Scorecard Updates
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS

विस्तार

महिला एशिया कप टी20 में श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से जारी है। यह मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की कमान फातिमा सना संभाल रही हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 131 रन का लक्ष्य रखा है। टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने सात ओवर में चार विकेट गंवाकर 35 रन बना लिए हैं। फिलहाल कविशा दिलहारी और हर्षिता समरविक्रमा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन


फातिमा सना ने कप्तानी पारी खेलते हुए 36 गेंद में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन जड़े। वहीं, तुबा हसन 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 24 गेंद में 38 रन की नाबाद साझेदारी हुई। पाकिस्तान ने 92 पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे और 17 ओवर तक टीम का स्कोर पांच विकेट 96 रन था। इसके बाद फातिमा सना ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
विज्ञापन

पाकिस्तान की पारी
 
  • पाकिस्तान को दूसरे ही ओवर में झटका लगा। सुगंधिका कुमारी ने मुनीबा अली को निलाक्षिका के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सकीं।
  • इसके बाद पांचवें ओवर में 29 के स्कोर पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। अटापट्टू ने शावाल जुल्फिकर को कौशानी के हाथों कैच कराया। शावाल 16 गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन बना सकीं।
  • 37 के स्कोर पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। चमारी अटापट्टू ने आएशा जफर को कौशानी के हाथों कैच कराया। आएशा सात रन बना सकीं।
  • पाकिस्तान को चौथा झटका 10वें ओवर में 52 के स्कोर पर लगा। चामुड़ी प्रबोदा ने सदफ शमस को स्टंप आउट कराया। वह आठ रन बना सकीं। 
  • पाकिस्तान को 92 के स्कोर पर 16वें ओवर में पांचवां झटका लगा। गुल फिरोजा को चामुडी प्रबोदा ने अटापट्टू के हाथों कैच कराया। वह 32 गेंद में एक चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुईं।
     
श्रीलंका की टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और शानदार फॉर्म में है। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम किसी तरह नॉकआउट चरण तक पहुंची है। भारत के खिलाफ उसे महज 55 रन पर ढेर होना पड़ा था, जबकि थाईलैंड के खिलाफ भी वह मुश्किल से मुकाबला जीत सकी थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
 
  • श्रीलंका: इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), संजना कविंदी, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या।
  • पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, सादिया इकबाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed