{"_id":"69285015e658d89d90029d5b","slug":"video-swami-prasad-said-indian-constitution-made-exploited-and-deprived-rulers-2025-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वामी प्रसाद बोले- भारतीय संविधान ने शोषितों, वंचितों को हुक्मरान बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी प्रसाद बोले- भारतीय संविधान ने शोषितों, वंचितों को हुक्मरान बनाया
लॉर्ड बुद्धा डाॅ. अंबेडकर सेवा समिति की ओर से बुधवार को बिछिया स्थित एक लॉन में संविधान दिवस पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान ने शोषितों, वंचितों को हुक्मरान बनाया है। भारतीय संविधान ने सबको मूल भूत अधिकार दिए हैं। इसका पालन हर किसी को करना चाहिए। इसके पूर्व पूर्व कैबिनेट मंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। गोष्ठी में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबा साहब झोपड़ी में पले बढ़े और गरीबों को नजदीक से देखा था। इसलिए इन्होंने संविधान के माध्यम से शोषितों, वंचितों को हुक्मरान बनाया। हमारे देश का संविधान विश्व विख्यात है। आप जाति के आधार पर वोट करते हैं संविधान को बचाने के लिए वोट नहीं करते हैं। बाबा साहब ने कहा था हमारी पूजा मत करो, पढ़ लिखकर आगे बढ़ो। उन्होंने काफी संघर्ष के बाद हमें संविधान दिया और सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा की अलख जगाने का काम किया। इन्होंने विद्यालय खोलकर बहुजनों को शिक्षा से जोड़ने का काम किया। इसके लिए भी इनको तमाम यातनाएं झेलनी पड़ी। इस मौके पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्य, पूर्व डीजीसी क्रिमिनल रामजनम बागी, पूर्व राज्य मंत्री राकेश कुमार मौर्य, राम सुभाष, शोभनाथ यादव, विजय, हीरालाल
, डॉ. अश्वनी कुमार, आनंद कुमार, वीरेंद्र भारती, बनारसी मौर्य, जिला महामंत्री अरविंद पंकज, अरूण, लल्लन कुमार, प्रेम शंकर, अविनाश लखन, विनय कुमार, सलमा किन्नर, इंदू रानी आदि उपस्थित रहे। इसी तरह क्षेत्र के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सदलपुरा के प्रांगण में संविधान दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को संविधान के तहत अपने अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजकुमार, राज किशोर, विनोद कुमार, अजय सिंह, सत्येंद्र चौहान, अवधेश मिश्रा, धनंजय सिंह, स्वामीनाथ मौर्य, राजू राम उपस्थित रहे। राम जानकी इंटर कॉलेज अलीनगर में इंद्रजीत शर्मा, केदार यादव,सुभाष चंद्र सिंह, सुरेश कुमा, शारदा देवी, जहीर अहमद उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।