फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity was cut for 5 hours at night, humidity disturbed sleep.

Chandauli News: रात में 5 घंटे तक कटी बिजली, उमस ने उड़ाई नींद

Mon, 07 Sep 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut for 5 hours at night, humidity disturbed sleep.
चहनिया। क्षेत्र में धानापुर उपकेंद्र से मुख्य आपूर्ति शनिवार की शाम सात बजे से रात 12 बजे तक पांच घंटे बाधित रही। इससे क्षेत्र के कई गांवों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

वहीं, चहनिया, मारूफपुर और सुरतापुर उपकेंद्रों की भी बिजली ठप रही। इसके चलते लोग उमस से बेहाल रहे। वहीं, रविवार को पथरा गांव में केबल बॉक्स जलने से सुरतापुर उपकेंद्र के बिरना फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को शाम सात बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब नौ बजे बिजली आई लेकिन कुछ देर बाद फिर आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद करीब 12 बजे बिजली बहाल हुई। इसके बाद भी रातभर बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड की स्थिति नहीं होने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से मनमाने ढंग से कटौती की जा रही है। इससे गर्मी और उमस के बीच लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रात्रि में बार-बार बिजली कटने से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पथरा गांव में बिजली गिरने से केबल बॉक्स जल गया। इसके चलते दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार को भी बाधित रही। इस संबंध में जेई सुभाष यादव ने बताया कि बिजली गिरने के कारण फाल्ट आया था। मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed