फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP PET 2026: Apply by September 7, Check Eligibility, Fees and Exam Pattern

यूपी पीईटी 2026: आवेदन का आज आखिरी मौका, रात तक भर दें फॉर्म; जानें फीस, योग्यता और परीक्षा पैटर्न

Mon, 07 Sep 2026 10:37 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 07 Sep 2026 10:37 AM IST
सार

UP PET 2026: यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज 7 सितंबर है। आयोग ने तकनीकी दिक्कतों के चलते समयसीमा बढ़ाई थी। उम्मीदवार 8 सितंबर तक आवेदन में सुधार कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
UP PET 2026: Apply by September 7, Check Eligibility, Fees and Exam Pattern
UPSSSC PET 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

UP PET 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 7 सितंबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग ने इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 1 सितंबर तय की थी, लेकिन वेबसाइट और ओटीपी से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए इसे बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया था। वहीं, आवेदन में सुधार या संशोधन की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026 है।

विज्ञापन

आज ही क्यों भरना होगा यूपी पीईटी का फॉर्म?

जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें आज ही प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 7 सितंबर के बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को ओटीआर यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद पंजीकरण संख्या के जरिए पीईटी के आवेदन फॉर्म में लॉगइन किया जा सकेगा।

यूपी पीईटी 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं और ओटीआर की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या के जरिए लॉगइन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन में उम्मीदवार को अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, राज्य और गृह जनपद जैसी जानकारी देनी होगी।
  • इसके बाद 10वीं की परीक्षा से जुड़ी जानकारी, जैसे बोर्ड, उत्तीर्ण करने का वर्ष, अनुक्रमांक और प्रतिशत भरना होगा।


अगर उम्मीदवार ने 12वीं, स्नातक या परास्नातक किया है तो उसकी जानकारी भी आवेदन फॉर्म में दर्ज करनी होगी। इसके बाद ओटीआर में दिए गए आकार के अनुसार फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। अंत में पता समेत अन्य जरूरी जानकारी भरकर श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन

यूपी पीईटी 2026 की आवेदन फीस कितनी है?

आयोग ने केवल आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई है। आवेदन शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग 185 रुपये
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति 95 रुपये
दिव्यांगजन 25 रुपये

 

यूपी पीईटी के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

पीईटी 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का निर्धारित तारीख तक 10वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। यानी 10वीं पास उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। पात्र आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

यूपी पीईटी 2026 का परीक्षा पैटर्न क्या होगा?

यूपी पीईटी की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से होगी। इसमें उम्मीदवारों को 2 घंटे यानी 120 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।

इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन भी होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक यानी एक चौथाई अंक काटा जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्नों का उत्तर सोच-समझकर देना होगा।

 
परीक्षा का विवरण जानकारी
परीक्षा माध्यम ऑफलाइन
कुल प्रश्न 100
कुल अंक 100
समय 2 घंटे (120 मिनट)
प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय
नकारात्मक अंकन 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed