अमीषा पटेल: हार्दिक पांड्या के साथ अमीषा का अफेयर? एक्ट्रेस ने पोस्ट जारी कर कही ये बात; जानें क्यों जुड़ा नाम
Hardik Pandya and Ameesha Patel: एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने एक यूजर को जमकर लताड़ा है, जिसने उनके और हार्दिक पांड्या को लेकर एक पोस्ट में अफेयर की बात की थी। जानिए अमीषा ने क्या कहा और क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, एक यूजर ने दोनों के वीडियो को पोस्ट कर लिखा, 'जिस तरह से अमीषा पटेल ने बैंगलोर के होटल में पार्टी के दौरान हार्दिक पांड्या के कंधो पर हाथ रखा है। रेडिट के सभी रूमर्स सच साबित होते दिख रहे हैं।'
पोस्ट वायरल होते हुए अमीषा पटेल तक भी पहुंच गई। उन्होंने पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और यूजर को करारा जवाब दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'बिलकुल सही, भगवान...तुम सच कह रहे हो। जिस तरह से मेरे हाथ उनके कंधे पर हैं, वो सच में रोमांटिक है। फिर उन्होंने सवाल किया कि दोस्तों के बीच एक नॉर्मल बातचीत को रोमांटिक रूप में क्यों लिया जा रहा है।
अमीषा ने आगे लिखा, 'मैं तुम्हें जानती तो नहीं हूं, लेकिन ये जरूर कह सकती हूं कि तुम्हारी कोई लड़की दोस्त नहीं होगी। ऐसी चीजों के बारे में पोस्ट करने से पहले आपको दोस्त जरूर बनाना चाहिए।'
हार्दिक के साथ एक पार्टी में बातचीत करते देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर अमीशा और उनके संबंधों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, ऐसे में अमीशा ने यह जवाब दिया है।
ये था वायरल वीडियो-
The way Ameesha Patel put her hand on Hardik Pandya’s shoulder during the party at a hotel in Bengaluru. 👀
— Sonu (@Cricket_live247) September 5, 2026
All the Reddit rumours seem to be coming true. pic.twitter.com/VJ7945fHus
- दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या फिलहाल मॉडल माहीका शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं।
- क्रिकेटर ने 2025 में इंस्टाग्राम पर माहीका के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक किया था।
- इससे पहले उनकी शादी अभिनेत्री नताशा स्टैनकोविक से हुई थी।
ये भी पढ़े- हनुमान अंश: 'यह कुछ दिव्य है', वरुण धवन ने फिल्म की जमकर की तारीफ, वीडियो शेयर कर लोगों से की ये अपील