फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Health Fair: Doctors did not reach three health centers, patients returned

आरोग्य मेला : तीन स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं पहुंचे डॉक्टर, लौट गए मरीज

Mon, 07 Sep 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Health Fair: Doctors did not reach three health centers, patients returned
नौगढ़ के अमदहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर खाली पड़ी कुर्सी। संवाद
पीडीडीयू नगर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की मनमानी के कारण खानापूर्ति बनकर रह गया है। रविवार को अमर उजाला टीम ने आरोग्य मेले की पड़ताल की तो कहीं डॉक्टर नहीं मिले तो कहीं मरीज ही नहीं पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री ने आरोग्य मेले की शुरूआत की थी, वहां भी डॉक्टर नहीं पहुंचे थे। दरियापुर, अमदहा और इलिया में बिना डॉक्टर के आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मरीज घंटों बैठे रहे और बाद में निराश लौट गए।
विज्ञापन

प्रदेश में दो फरवरी 2020 को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की शुरूआत हुई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौगढ़ के अमदहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इसका शुभारंभ किया था। रविवार को साढ़े 11 बजे अमर उजाला की टीम विभिन्न केंद्रों पर पहुंची तो चौकाने वाली तस्वीर सामने आई।
विज्ञापन

नौगढ़ के अमदहा में जहां से आरोग्य मेले की शुरूआत हुई थी, वहां बिना चिकित्सक के मरीजों का इलाज हो रहा था। इलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्र पर भी डॉक्टर नहीं आए थे। 15 मरीज घंटों बैठे रहे। इसी तरह दरियापुर पीएचसी पर भी डॉक्टर नहीं थे। वहीं, चहनियां पीएचसी पर चिकित्सक मौजूद थे लेकिन एक भी मरीज नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस- 1
अमदहां में तीन मरीज पहुंचे, डॉक्टर नहीं मिले
नौगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदहां में सुबह 11 बजे तीन मरीज बैठे थे लेकिन कोई चिकित्सक नहीं था। काफी देर तक मरीज डॉक्टर का इंतजार करते रहे। वहीं, फार्मासिस्ट दिग्विजय यादव और स्टाफ नर्स अलका सुमन मरीजों की जांच करती मिलीं। यहां स्टाफ नर्स के भरोसे दो प्रसव (डिलीवरी) भी कराए गए।

केस-2
इलिया में तीन घंटे इंतजार करते रहे 15 मरीज
इलिया के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले में सुबह 11:30 बजे 15 मरीज पहुंचे थे। यहां लैब टेक्नीशियन बिंदेश्वरी प्रसाद, स्टाफ नर्स कालिंदी और वार्ड ब्वाय रविंद्र कुमार मौजूद थे लेकिन डॉक्टर नहीं मिला। मरीज नसरीन खातून, नुसरा खातून, नुसरत, इनामुल, अनुज कुमार, आकांक्षा, राज आदि ने बताया कि डॉक्टर साहब आए नहीं। अब उन्हें बिना इलाज के लौटना पड़ेगा।

केस-3
दरियापुर में पहुंचे 10 मरीज, चिकित्सक नहीं
चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत दरियापुर उपस्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में 11:30 बजे तक यहां तैनात डॉ. प्रवीण कुमार नहीं पहुंचे थे। वहीं, 10 मरीज डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। मरीजों ने कहा कि डॉक्टर के न आने से उन्हें बिना जांच और दवा के लौटना पड़ेेगा। चहनियां पीएचसी पर चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित थे लेकिन यहां कोई मरीज नहीं मिला।


कोट--
अमदहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जल्द ही चिकित्सक की तैनाती की जाएगी। आरोग्य मेले में चिकित्सक कुछ विलंब से पहुंचे थे। यदि किसी केंद्र पर डॉक्टर नहीं पहुंचे तो मामले की जांच की जाएगी। - डॉ. परितोष मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी।

नौगढ़ के अमदहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर खाली पड़ी कुर्सी। संवाद

नौगढ़ के अमदहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर खाली पड़ी कुर्सी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed