फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There will be colorful presentations on the birth anniversary of Baba Kinaram.

Chandauli News: बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव में होंगी रंगारंग प्रस्तुतियां

Mon, 07 Sep 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
There will be colorful presentations on the birth anniversary of Baba Kinaram.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चहनिया। बाबा कीनाराम की जन्मस्थली और तपस्थली रामगढ़ में 10 से 12 सितंबर तक तीन दिवसीय जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा।
आयोजन को लेकर मठ और मेला परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरे परिसर को सीसी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा।
मठ के व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
इस बार क्षेत्रीय कलाकारों को भी कार्यक्रम में मंच दिया गया है, ताकि उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने श्रद्धालुओं से बाबा कीनाराम के आदर्शों का पालन करते हुए मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा और सम्मान करने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार 10 सितंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक मानस पाठ, 11 से शाम चार बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और चार से छह बजे तक संगोष्ठी होगी। रात आठ से नौ बजे तक सोहर गीत व आरती तथा रात नौ बजे से सुबह 3:30 बजे तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 सितंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक रामायण पाठ, 11 से दो बजे तक छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति, दो से चार बजे तक संगोष्ठी होगी। रात आठ से 10 बजे तक आरती और रात 10 बजे से सुबह 3:30 बजे तक कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। 12 सितंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक रामायण गान होगा।
11 से दोपहर बाद विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। दृष्टिबाधित बच्चों की प्रस्तुति के साथ ‘मेरे राम जी आएंगे’ नाटक का मंचन किया जाएगा।
शाम चार से छह बजे तक संगोष्ठी और रात 10 बजे से सुबह 3:30 बजे तक विजय लाल यादव व रुचि यादव के बीच बिरहा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed