{"_id":"6a90037af0870489f40ab285","slug":"video-teenage-girl-drowns-in-pond-villagers-retrieve-body-after-an-hour-long-struggle-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तालाब में डूबी किशोरी, ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तालाब में डूबी किशोरी, ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव
खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में बृहस्पतिवार सुबह तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।गांव लालपुर निवासी राजउद्दीन की बेटी काजल 17 सुबह करीब 10 बजे खेतों की ओर शौच के लिए गई थी। तालाब के किनारे उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे पानी में डूबते देखा और शोर मचाकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में डूब गई।घटना की जानकारी मिलते ही गांव के कमलेश कुमार, युमनेश, शंकर, कुरबान, लोकेश और यूनिश साहसी युवक तालाब में उतर गए। करीब एक घंटे तक लगातार खोजबीन करने के बाद किशोरी गहरे पानी में दलदल में धंसी हुई मिली। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका की मां नगीना ने बताया कि
चार बेटियां और तीन वर्षीय सबसे छोटा बेटा अल्फाज है। अभी परिवार की किसी भी बेटी की शादी नहीं हुई है।
काजल दूसरी नंबर की बेटी थी। उसने गांव के विद्यालय से आठवीं तक पढ़ाई की थी। पिता राजुद्दीन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।किशोरी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।