{"_id":"6ae9d32f2e8da20d790fd7d8","slug":"video-paddy-procurement-halted-at-chhawani-mandi-decision-to-follow-stock-inspection-farmers-distressed-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"छावनी मंडी में धान खरीद बंद, स्टॉक जांच के बाद होगा फैसला; किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी मंडी में धान खरीद बंद, स्टॉक जांच के बाद होगा फैसला; किसान परेशान
फिरोजपुर छावनी की दाना मंडी में मंगलवार को धान की सरकारी खरीद अचानक बंद होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंडी में अभी भी धान की ढेरियां लगी हुई हैं, लेकिन खरीद बंद होने के कारण किसान अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार करने को मजबूर हैं।
जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार ने इस सीजन में करीब 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जो लगभग पूरा होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले धान का उत्पादन अधिक हुआ है। पिछले वर्ष बाढ़ के कारण किसानों की फसल प्रभावित हुई थी। वहीं, फिरोजपुर जिले में 11 लाख छह हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जिसके भी लगभग पूरा होने की बात कही जा रही है।
इसी बीच छावनी की दाना मंडी में सरकारी खरीद अचानक बंद होने से किसानों में चिंता बढ़ गई है। मंडी में फसल की ढेरियां पड़ी होने के बावजूद खरीद नहीं होने से किसानों को आर्थिक और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में डीएमओ जश्नदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल सरकारी खरीद रोक दी गई है। मंडी में पड़े धान के स्टॉक की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही खरीद दोबारा शुरू करने को लेकर फैसला लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।