Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   PCS paper controversy Speaker Kultar Sandhwan hits back at BJP

पीसीएस पेपर विवाद: स्पीकर कुलतार संधवां का भाजपा पर पलटवार, बोले- परीक्षा पास न होना पेपर लीक का सबूत नहीं

Mon, 09 Nov 2026 03:56 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: Nivedita Updated Mon, 09 Nov 2026 03:56 PM IST
सार

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भाजपा नेता के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परीक्षा में असफल रहने वाले किसी उम्मीदवार के आधार पर पेपर लीक होने का दावा नहीं किया जा सकता। पेपर लीक जैसे गंभीर आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत जरूरी हैं।

विज्ञापन
PCS paper controversy Speaker Kultar Sandhwan hits back at BJP
पत्रकारों से बात करते स्पीकर कुलतार संधवां - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में पीसीएस परीक्षा के पेपर को लेकर उठे विवाद के बीच पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन पर झूठ बोलने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी विद्यार्थी का परीक्षा में सफल न होना अपने आप में पेपर लीक होने का प्रमाण नहीं हो सकता। संधवां ने यह बयान भाजपा ने तरुण चुघ के परीक्षार्थियों की सीबीआई जांच मांग को केंद्रीय गृह मंत्री तक पहुंचाने के दावे के बाद दिया। उन्होंने इस मामले में कोटकपूरा के एक युवक का उदाहरण देते हुए कहा कि इस युवक ने पीसीएस की यह परीक्षा पास की है। इतना ही नहीं, वह इससे पहले भी सात सरकारी नौकरियों से संबंधित परीक्षाएं पास कर चुका है। उन्होंने कहा कि युवाओं की मेहनत और योग्यता को देखते हुए बिना ठोस तथ्यों के परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाना उचित नहीं है। 
विज्ञापन




स्पीकर ने भाजपा नेता के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परीक्षा में असफल रहने वाले किसी उम्मीदवार के आधार पर पेपर लीक होने का दावा नहीं किया जा सकता। पेपर लीक जैसे गंभीर आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मेहनत, लगन और तैयारी की आवश्यकता होती है तथा युवाओं की उपलब्धियों को राजनीतिक विवाद का विषय बनाने के बजाय उनकी मेहनत का सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed