{"_id":"6ae973ab82a72ba3090cbdc9","slug":"video-bike-rider-denter-dies-after-colliding-with-truck-in-sultanpur-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार डेंटर की मौत, 400 मीटर तक घिसटने से उड़े शरीर के चीथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार डेंटर की मौत, 400 मीटर तक घिसटने से उड़े शरीर के चीथड़े
सुल्तानपुर में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर लोहरामऊ ओवरब्रिज पर सोमवार रात करीब 10:30 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार डेंटर नन्हे खान (45) की मौत हो गई। ट्रक में फंसकर वे करीब 400 मीटर तक घिसटते चले गए।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के छतौना निवासी नन्हे खान, बब्बन खान के बेटे थे। वे पयागीपुर में गाड़ी डेंटर का काम करते थे। सोमवार रात दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। ओवरब्रिज पर चढ़ते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद नन्हे और उनकी हीरो होंडा आई-स्मार्ट बाइक ट्रक में फंस गए। दोनों करीब 400 मीटर तक घिसटते चले गए। उनके शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। सिर, हाथ, सीने और पेट पर चोटों के कारण शव की पहचान में समय लगा। पुलिस ने गाड़ी के नंबर से उनकी पहचान की।
कोतवाली देहात थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिवार से शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राम वन पथ गमन कहे जाने वाले इस ओवरब्रिज पर अब तक लाइट नहीं लगाई गई है। इसी साल यहां एक टूरिस्ट बस पलटने से भी हादसा हुआ था। नन्हे के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।