{"_id":"6af1a18294f1ecfdcd054764","slug":"video-1180-schoolgirls-took-to-the-streets-in-faridkot-with-a-message-against-stubble-burning-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट के पराली न जलाने का संदेश लेकर सड़कों पर उतरीं 1180 छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट के पराली न जलाने का संदेश लेकर सड़कों पर उतरीं 1180 छात्राएं
फरीदकोट में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण से पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से डॉ. महेंद्र बराड़ सांभी पीएम श्री सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरीदकोट की छात्राओं ने शहर में जागरूकता मार्च निकाला। इस दौरान 1180 छात्राओं और 50 अध्यापकों ने भाग लेकर लोगों को पराली प्रबंधन अपनाने का संदेश दिया।डीसी राहुल चाबा के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस जागरूकता अभियान को जिला नोडल अधिकारी एवं स्कूल प्रिंसिपल मनिंदर कौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखे पोस्टर और तख्तियां लेकर शहर के प्रमुख चौकों, बाजारों, गलियों और दुकानों तक पहुंचकर लोगों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया।
छात्राओं ने पराली संभालो, हवा बचाओ और पराली आग नहीं, आमदनी का स्रोत है जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने दिन त्योहारों पर पटाखों से परहेज करने का भी आह्वान किया। कृषि विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पराली का वैज्ञानिक प्रबंधन किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का साधन बन सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।