{"_id":"6ae97f66494155afe70da2b0","slug":"video-farmers-tractors-seized-villagers-take-to-the-streets-to-protest-against-overloaded-dumpers-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसानों के ट्रैक्टर सीज, ओवरलोड डंपरों के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के ट्रैक्टर सीज, ओवरलोड डंपरों के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण
Renu Saklani
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:59 AM IST
Link Copied
इमलीखेड़ा में किसानों के दो ट्रैक्टर सीज किए जाने के विरोध में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी के नेतृत्व में किसानों और ग्रामीणों ने ओवरलोड खनन से भरे डंपरों को रोककर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाने की मांग की। ट्रैक्टर नहीं छोड़े जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। सोमवार रात इमलीखेड़ा में रजत जयंती पार्क के पास कुछ प्रजापति समाज के लोग दीपावली के लिए बर्तन और दिये बनाने के लिए खेतों से मिट्टी लेने गए थे। इसी दौरान नायब तहसीलदार और कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। इसकी जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी और महेवड़ खुर्द के प्रधान प्रतिनिधि कंवरपाल सैनी किसानों व ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से जुर्माना लेकर ट्रैक्टर छोड़ने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने दोनों ट्रैक्टर सीज कर दिए।
इसके बाद गुस्साए किसानों और ग्रामीणों ने रात में ही मिट्टी से भरे डंपरों को रजत जयंती पार्क के पास रोक दिया और धरने पर बैठ गए। मंगलवार सुबह भी ग्रामीणों ने डंपरों के सामने खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मौके पर आकर उनकी समस्या नही सुनते, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी ने कहा कि क्षेत्र में रात-दिन ओवरलोड खनन से भरे डंपर दौड़ रहे हैं। इनसे सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं और मिट्टी से उड़ने वाली धूल दुकानों में पहुंच रही है।क्षेत्र में लगातार रात दिन खनन हो रहा है। इसके बावजूद प्रशासन इन डंपरों के खिलाफ कार्रवाई नही कर रहा है। वहीं, दीपावली के लिए मिट्टी लेकर रोजगार करने वाले किसानों के ट्रैक्टर सीज किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई से किसानों में रोष है। यदि सीज किए गए ट्रैक्टर नहीं छोड़े गए तो प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।