{"_id":"6af1946764a560a1960bc207","slug":"sagar-nh-44-crash-4-killed-5-injured-as-truck-collides-with-car-heading-to-narmada-snan-in-varman-sagar-news-c-1-1-noi1338-4918322-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर में भीषण हादसा: एनएच-44 पर ट्रक-कार की भिड़ंत में चार की मौत, पांच घायल; नर्मदा स्नान करने जा रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर में भीषण हादसा: एनएच-44 पर ट्रक-कार की भिड़ंत में चार की मौत, पांच घायल; नर्मदा स्नान करने जा रहे थे सभी
Mon, 09 Nov 2026 05:04 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 05:04 PM IST
सार
सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर गोपालपुरा के पास ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी अमावस्या पर नर्मदा स्नान के लिए बरमान जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
सागर में ट्रक से टकराई कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले के नेशनल हाईवे-44 पर गोपालपुरा के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग फंस गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
अमावस्या पर नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे सभी
जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार में सवार सभी लोग अमावस्या पर्व पर नर्मदा स्नान के लिए ग्राम भैंसा से नरसिंहपुर जिले के बरमान जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-44 पर गोपालपुरा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को निकाला
सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर देवरी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच घायलों का उपचार जारी है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हादसे में इनकी गई जान
1. माखन यादव (पिता मुन्नीलाल यादव), निवासी बिलहरी।
2. संतोष तिवारी (पिता बद्री प्रसाद तिवारी), निवासी महागोद, थाना राहतगढ़।
3. नीरज मिश्रा, निवासी भैंसा।
4. ठाकुर साहब (वास्तविक नाम अज्ञात), निवासी सुभाष नगर, मोती नगर, सागर।
ये पांच लोग गंभीर रूप से घायल
1. देवेंद्र सेन (पिता रामदास सेन), निवासी नरयावली।
2. राहुल नामदेव (पिता परसोत्तम नामदेव), निवासी जनता स्कूल के पास, पुरव्याऊ टौरी।
3. रामगोपाल (पिता जूजे), निवासी ग्राम नैतना, बांदरी।
4. प्रहलाद विश्वकर्मा, निवासी रामनगर, थाना कैंट, सागर।
5. अनिकेत (पिता प्रवीण शर्मा), निवासी भैंसा, कार चालक।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

घायलों को अस्पताल ले जाते लोग

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार

