{"_id":"6ae97d97e31b34a0f5012ee7","slug":"video-earthen-lamps-will-dispel-darkness-on-diwali-in-raebareli-preferred-choice-even-amidst-glare-of-modernity-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में दिवाली पर मिट्टी के दीये दूर करेंगे अंधेरा, आधुनिकता की चकाचौंध में भी पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में दिवाली पर मिट्टी के दीये दूर करेंगे अंधेरा, आधुनिकता की चकाचौंध में भी पहली पसंद
रायबरेली में आधुनिकता की चकाचौंध में भी मिट्टी के बने दीये सबकी पहली पसंद है। इस बार भी दीपक के उजाले से दिवाली पर अंधेरा दूर होगा। त्योहार के मद्देनजर शहर से लेकर कस्बों तक में दीयों का बाजार सज गया है। लोग खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। दिवाली खुशियों का पर्व है। हर किसी को इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार है। त्योहार की तेजी से तैयारियां घरों पर चल रही हैं। त्योहार पर दीयों पर ही दीपक जलाया जाता है। इसलिए गांवों में कुम्हार दीपक को बनाने का कार्य कर रहे हैं।
बाजारों में भी दीये बिक्री के लिए पहुंच गए हैं। शहर के सुपर मार्केट, कैपरगंज, जिला अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन चौराहा व सिविल लाइंस चौराहा पर देहात क्षेत्र के कुम्हार मिट्टी के दीये बनाकर बिक्री के लिए शहर लाए हैं। जहां पर उनकी खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। दीयों की खरीदारी करने वालों का कहना है कि मिट्टी के बने दीये ही उनकी पहली पसंद है। इन दीयों के जलाने से ही दिवाली पर अंधेरा दूर होगा।
शहर के मनिका रोड के दुकानदार मो. गुलाम घर पर ही मिट्टी के दीये बनाते हैं। दिवाली पर मिट्टी के दीये की डिजाइनदार मिट्टी के दीयों की खूब डिमांड रहती हैं। सादे दीयों की कीमत 10 रुपये में 10 पीस है। डिजाइनदार दीयों की कीमत दो रुपये का एक पीस है।
दुकानदार दीपक व राहुल कुमार का कहना है कि आधुनिकता की चकाचौंध में भी मिट्टी से बने दीयों की खरीदारी खूब होती है। त्योहार को देखते हुए दीयों की खरीदारी लोग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनके पूर्वज भी मिट्टी के दीये बनाते थे। वह भी त्योहार पर मिट्टी के दीये बनाने का काम करते हैं। समय चाहे जितना बदला हो, लेकिन आज भी लोग दिवाली पर मिट्टी के दीये जरूर खरीदते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।