Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   JDU Gears Up for Good Governance Day-Nitish Samvad on November 24 Sanjay Jha Patna News NDA

बिहार: 24 नवंबर को जदयू मनाएगा ‘सुशासन दिवस, नीतीश कुमार ने संभाला मोर्चा; संजय झा-उमेश कुशवाहा ने क्या कहा?

Mon, 09 Nov 2026 05:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 09 Nov 2026 05:27 PM IST
सार

Bihar Politics: सियासी गलियारे में 24 नवंबर को कुछ खास होने जा रहा है। जदयू ने इस दिन के लिए अभी से बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। नीतीश कुमार खुद मैदान में उतर चुके हैं और पार्टी के बड़े नेताओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन
JDU Gears Up for Good Governance Day-Nitish Samvad on November 24 Sanjay Jha Patna News NDA
नीतीश कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में 24 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी के जिला कार्यक्रम प्रभारियों, जिलाध्यक्षों और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने तैयारियों की जानकारी ली और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने 20 साल में वह काम कर दिखाया, जो पिछले एक हजार वर्षों में नहीं हुआ।
विज्ञापन


हर पंचायत और वार्ड तक पहुंचेंगे जदयू कार्यकर्ता
जदयू की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 17 से 19 नवंबर तक सभी पंचायतों और वार्ड स्तर पर ‘सुशासन नीतीश परिचर्चा’ आयोजित की जाएगी। इसके बाद 20 से 22 नवंबर तक प्रखंड और सेक्टर स्तर पर तैयारी बैठकें होंगी। वहीं, 24 नवंबर को सभी जिलों में ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ का आयोजन किया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य इस कार्यक्रम के जरिए सरकार की योजनाओं और नीतीश कुमार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन


संजय झा बोले- नीतीश ने 20 साल में बदल दी बिहार की तस्वीर
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि एक समय था, जब ‘बिहारी’ शब्द को गाली के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। वर्ष 2005 में नीतीश कुमार के सत्ता संभालने के बाद अपनी नीतियों और दूरदर्शी सोच से उन्होंने बिहार की तस्वीर बदलने के साथ ही बिहारियों के प्रति देश की धारणा बदलने का काम किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में वह काम किया, जो पिछले एक हजार वर्षों में नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय झा ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से नीतीश कुमार के कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। इसके लिए सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम से जोड़ने और उनके अनुभवों को वीडियो संदेश के माध्यम से साझा करने की जरूरत है। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय के पुनरुद्धार और बिहार म्यूजियम जैसी परियोजनाओं को नीतीश कुमार के दूरदर्शी विजन का उदाहरण बताया।

बिहार: धर्मेंद्र प्रधान ने किसे कहा 'दिमागी नक्सली', किससे जनता को सतर्क रहने की अपील की? जानिए पूरी बात


उमेश कुशवाहा बोले- कोई घर विकास कार्यों से अछूता नहीं
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि 24 नवंबर की तारीख बिहार के लिए ऐतिहासिक महत्व रखती है। इसी दिन वर्ष 2005 में नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली थी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज और कुशासन से बाहर निकालकर विकास और सुशासन की नई दिशा देने का काम किया।

उमेश कुशवाहा ने दावा किया कि बीते 20 वर्षों में समाज के हर तबके और वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंची है। बिहार का कोई गांव, कस्बा, टोला या घर ऐसा नहीं है, जो नीतीश कुमार के विकास कार्यों से अछूता रहा हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने, उनके अनुभव साझा करने और उन्हें 24 नवंबर के कार्यक्रम में आमंत्रित करने की अपील की। बैठक में बिहार सरकार की मंत्री और प्रदेश कार्यक्रम संयोजक लेशी सिंह, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed