{"_id":"6ae983c18927e8416d0cfc5a","slug":"video-two-youths-injured-in-an-accident-in-pathankot-they-lay-on-the-road-for-an-hour-as-no-ambulance-arrived-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में हादसे में दो युवक घायल, एक घंटे तक सड़क पर पड़े रहे नहीं आई एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में हादसे में दो युवक घायल, एक घंटे तक सड़क पर पड़े रहे नहीं आई एंबुलेंस
पठानकोट के कोटली सुंदरचक मुख्य मार्ग पर गत रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर करीब एक घंटे तक घायल अवस्था में पड़े रहे और मदद का इंतजार करते रहे, लेकिन मौके पर एंबुलेंस सुविधा नहीं पहुंच सकी। ऐसे में वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने घायलों की सुध ली और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। घायल दीपू निवासी गोबिंदसर पठानकोट ने कहा कि एक घंटे से वे सड़क पर घायल अवस्था में पड़े है और ना ही एंबुलेंस और ना ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा है।
ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर खड़े होने से उनका दोपहिया वाहन उससे टकरा गया। जिसके चलते वे और उसका दोस्त गंभीर रूप में घायल हो गए है। दीपू ने कहा कि वे मोटरसाइकिल पर घर से गाड़ी की आरसी लेने गए थे और लौटते समय ये घटना घटी। लोगों का कहना है कि सड़क हादसे जैसी आपात स्थिति में समय पर एंबुलेंस और पुलिस प्रशासन का पहुंचना बेहद जरूरी है, ताकि घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा मिल सके। दूसरा, उक्त मार्ग से क्रशर मटीरियल, तूड़ी से भरे ट्रक-ट्राली व अन्य ओवरलोड वाहनों कारण रात के समय घटनाएं होती है लेकिन, प्रशासन को पता होने के बावजूद भी लोगों की इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। फिलहाल दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि, गत वर्ष भी इसी मार्ग पर एक युवक की ट्रैक्टर ट्राली से टकराने कारण मौत हो गई थी। इसके अलावा ओर कई हादसे इस मार्ग पर ऐसे ही हो चुके है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।