{"_id":"6ae96f54541505dce70e5f8a","slug":"video-man-died-in-accident-in-bathinda-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में गलत दिशा से जा रहे पीआरटीसी बस चालक ने बाइक सवार को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में गलत दिशा से जा रहे पीआरटीसी बस चालक ने बाइक सवार को कुचला
बठिंडा-मलोट रोड पर बल्लुआणा टोल प्लाजा के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की जान चली गई। आरोप है कि एक सरकारी पीआरटीसी बस का चालक गलत दिशा में बस चला रहा था।
इसी दौरान बस ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव करमगढ़ सत्तरा निवासी सुखमनदीप सिंह पुत्र राम कृष्ण के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुखमनदीप सिंह बल्लुआणा में ट्यूशन पढ़ने गया हुआ था। वह ट्यूशन से छुट्टी होने के बाद मोटरसाइकिल पर अपने गांव करमगढ़ सत्तरा लौट रहा था। इसी दौरान बल्लुआणा टोल प्लाजा के नजदीक गलत दिशा से आ रही पीआरटीसी बस ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सुखमनदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।