{"_id":"677e89946a21d92a580337a6","slug":"video-sonbhadra-police-caught-a-husband-accused-of-keeping-a-14-year-old-girl-as-his-wife","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र पुलिस ने कलयुगी पति को पकड़ा, 14 साल की किशोरी को पत्नी बनाकर रखने का आरोप, महिला समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र पुलिस ने कलयुगी पति को पकड़ा, 14 साल की किशोरी को पत्नी बनाकर रखने का आरोप, महिला समेत चार गिरफ्तार
चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव में नाच-गाने की आड़ में किशोरी से देह व्यापार कराने का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक और उसकी सास समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक ने किशोरी को अपनी पत्नी बनाकर रखा था। इस बीच किशोरी का दो बार गर्भपात भी कराया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट के लिए चालान कर दिया। गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर करगरा निवासी सूरज पर अपनी बेटी (14) को पिछले डेढ़ वर्ष से पत्नी बनाकर रखने और उससे अनैतिक कार्य कराने का आरोप लगाया था। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस ने बुधवार को बसकटवा मोड़ के पास से आरोपी सूरज को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद करगरा के ही सत्येंद्र, उसकी सास बुधवंती और मुन्ना को भी गिरफ्तार किया गया। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने किशोरी से देह व्यापार कराने की बात स्वीकार की। वह नाच-गाने के बहाने किशोरी को अपने साथ ले जाते थे और उससे अनैतिक कार्य कराते थे। पिछले डेढ़ साल में जबरन दवा खिलाकर किशोरी का दो बार गर्भपात भी कराया गया। आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। मामले की जांच सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी को सौंपी गई है। जांच में अन्य नाम प्रकाश में आने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने बताया कि ऐसे अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है, जो नाच-गाने के धंधे से जुड़े हैं। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चोपन एसओ विजय कुमार चौरसिया, एसएसआई उमाशंकर यादव, कांस्टेबल अभय कुमार, दीपक वर्मा, महिला कांस्टेबल दीपा यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।