{"_id":"6ab69ee3703f7745700fb7cc","slug":"video-bharatiya-kisan-sangh-stages-protest-over-16-point-demands-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान संघ ने 16 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान संघ ने 16 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, VIDEO
भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया। एडीएम वागीश कुमार शुक्ल को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम को संबोधित 16 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा। प्रांत उपाध्यक्ष रामजी मौर्य ने कहा कि चुनाव के समय राजनीतिक दल किसानों और उनके हितों को याद करते हैं, लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद वे किसानों को भूल जाते हैं, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। प्रदेश मंत्री अखिलेश सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान सर्वाधिक होने के बावजूद, सरकार का कृषि के प्रति उदासीन रवैया अस्वीकार्य है और सरकार को किसान हित में कृषि नीति बनाने की आवश्यकता है। प्रांत मंत्री सदानन्द मौर्य ने किसान सम्मान निधि में राज्य सरकार से सहयोग कर इसे 12 हजार रुपये वार्षिक करने की मांग की। जिला प्रवक्ता ज्योति जंग सिंह और जिलामंत्री प्रभुपाल मौर्य ने उर्वरक की कालाबाजारी, समितियों पर समय से उर्वरक उपलब्ध न होने और खतौनी में अंश का निर्धारण न होने से फार्मर रजिस्ट्री न हो पाने की समस्याओं को उठाया। ब्लाक अध्यक्ष घोरावल रामबिलास मौर्य ने ग्रामीण अंचलों में अघोषित विद्युत कटौती से मुक्ति की मांग की। टमाटर, मिर्च, सिंचाई और विपणन जैसे मसले पर भी आवाज उठाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।