मार्वल की सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने एक बार फिर सिनेमाघरों में वापसी कर ली है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म को सात साल बाद मार्वल इसे 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' के नाम से दोबारा रिलीज किया गया है। जानिए आज शुक्रवार को इसने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।
2 of 4
अवेंजर्स एंडगेम
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन किया शानदार कलेक्शन
- 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' आज फिर से थिएटर्स में रिलीज हो गई है।
- मार्वल फैंस में इस मूवी के आने के बाद एक बार फिर एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
- फिल्म ने री-रिलीज के बाद आज शानदार कमाई की है।
- सेकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 7.28 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
3 of 4
अवेंजर्स- डूम्सडे
- फोटो : यूट्यूब
2019 में रिलीज हुई थी एंडगेम
'एवेंजर्स: एंडगेम' पहली बार 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रॉबर्ट डॉनी जुनियर, क्रिस इवांस, मार्क रुफ्फालो, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कार्लेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, डॉन चीडल, पॉल रुड, ब्री लार्सन, कैरेन गिलान, दानाई गुरिरा, बेनेडिक्ट वोंग, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और जोश ब्रोलिन नजर आए थे। इसका मतलब फिल्म में सभी एवेंजर्स नजर आए थे , जिन्होंने थानोस से लड़ाई कर एक बार फिर ब्रह्मांड को बचाया था।
4 of 4
अवेंजर्स एंडगेम एनकोर
- फोटो : एएनआई
2019 में किया था इतना कलेक्शन
2019 में इसने दुनियाभर में करीब 2.79 अरब डॉलर की कमाई की थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब ये फिर से री-रिलीज हो रही है और फैंस में एक बार फिर एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें- द पैराडाइज: फिल्म की आलोचना पर नानी का रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर कहा- ‘ट्रोल्स देखकर मजा आया, कमियां भी सीखीं’