फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AI-generated nude photos Retired officer swindled 2 crore in scheme involving fiancé three arrested

एआई से बनी न्यूड फोटो: मंगेतर के साथ मिलकर रिटायर्ड अफसर से 2.36 करोड़ उड़ाए, सास को भेजी रकम; तीनों अरेस्ट

Fri, 25 Sep 2026 09:23 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 25 Sep 2026 09:23 PM IST
सार

ह्वाट्सएप पर एआई से बनाई न्यूड फोटो भेजकर सेवानिवृत्त अधिकारी को ब्लैकमेल कर 2.36 करोड़ रुपये ठगने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों ने होने वाली सास के खाते में भी लाखों रुपये भेजवाए। मिर्जापुर और महाराष्ट्र के रायगढ़ से ठगी का खेल चल रहा था। संदेह होने पर बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को दबोच लिया। 75 लाख रुपये होल्ड कराए।

विज्ञापन
AI-generated nude photos Retired officer swindled 2 crore in scheme involving fiancé three arrested
आरोपियों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनभद्र जिले के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को एक्सटॉर्शन का शिकार बनाकर उसके खाते से लगभग 2.36 करोड़ रुपये उड़ा लिए गए। मिर्जापुर का रहने वाला युवक और उसकी मंगेतर कभी न्यूड फोटो वायरल कर बदनाम कर देने, कभी परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर एक से डेढ़ माह तक उन्हें ठगी का शिकार बनाते रहे। 

विज्ञापन




लगातार रुपये की मांग को पूरी करने के लिए पीड़ित ने एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) में संचालित तीन खातों की जमा-पूंजी आरोपियों के बताए खाते में तो भेजी ही, लोन लेकर भी रुपये ट्रांसफर किए। जब उसने ईपीएफ में जमा रकम निकालने की तैयारी की तब मुख्य प्रबंधक को शक हो गया। उन्होंने पीड़ित से बातचीत के साथ ही पुलिस को जानकारी दी तो मामला एक्सटॉर्शन का निकला। 

विज्ञापन

आरोपियों के खाते में पड़ी 75 लाख की रकम तत्काल होल्ड कराने के साथ ही प्रयागराज स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट में दबिश देकर मुख्य आरोपी और उसके निशानदेही पर उसकी मंगेतर व ठगी में सहयोग देने के मामले में होने वाली सास को गिरफ्तार कर लिया। ठगी के 2.10 लाख नकद बरामद करते हुए 24 लाख से खरीदी गई कार को भी कब्जे में ले लिया गया। पूछताछ में पता चला कि होने वाली सास के खाते में भी ठगी के लाखों रुपये भेजवाए गए थे।

एसपी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार की दोपहर बाद पुलिस लाइन में करोड़ों की ठगी और आरोपियों के गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि गत 22 सितंबर को एसबीआई के मुख्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने जैसे ही एक सेवानिवृत्त अधिकारी से करोड़ों की ठगी की आशंका जताई। वैसे ही साइबर पुलिस को सक्रिय कर दिया गया। पहुंची पुलिस ने पीड़ित को भरोसे में लिया तब उन्होंने पूरी जानकारी दी। 

पता चला कि वह किसी लड़की से ह्वाट़सअप पर बात कर रहे थे। इसका फायदा उठाकर एआई जनित फर्जी व न्यूड तस्वीरें भेजी गई। उन्हें बदनाम करने और परिवार को क्षति पहुंचाने की धमकी देते हुए अलग-अलग खातों में एक से डेढ़ माह के भीतर लगभग 2.36 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिया गया। मिली जानकारी के आधार पर तत्काल संबंधित खातों में पड़ी ठगी के 75 लाख धनराशि को संबंधित बैंकों सें संपर्क कर होल्ड करा दिया गया।

विज्ञापन

खुद लड़की बनकर पीडि़त से चैट कर रहा था मुख्य आरोपी
एसपी ने बताया कि जब आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि चुनार (मिर्जापुर) थाना क्षेत्र का विजयपुर कलना निवासी अरुण कुमार दूबे ठगी का मास्टर माइंड है। वह खुद लड़की बनकर पीड़ित से चैट कर रहा था और उसे एआई से बनी तस्वीरें भेज रहा था। उसके इस काम में रायगढ़ (महाराष्ट्र) जिले के घोड़गल्ली, श्रीवर्धन की रहने वाली उसकी मंगेतर तेजल लगातार सहयोग कर रही थी। 

होने वाली सास प्रियंका मिश्रा (तेजल की मां) को भी इस साजिश में शामिल कर उसके खाते में भी ठगी के लाखों रुपये मंगवाए गए थे। यह भी पता चला कि आरोपों ने ठगी के रुपये से 24 लाख की एक कार बुक कराई है और मिर्जापुर में 17 लाख जमीन खरीदने के साथ ही लखनऊ व आस-पास के जिलों में और भी जमीनें खरीदने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed