{"_id":"6a1af14a6ad0c2180f086fd8","slug":"video-he-narrated-the-story-of-shri-rams-exile-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीराम वनवास की कथा सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री महाकालेश्वर धाम में चल रही श्रीराम चरितमानस कथा में साध्वी पुष्पा रामायणी ने प्रभु श्रीराम का वनवास व सीता हरण का गुणगान किया गया।
उन्होंने बताया श्रीराम का वनवास राजा दशरथ की रानी कैकेयी ने अपने पुत्र भरत के लिए अयोध्या का सिंहासन और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। पिता के वचनों का मान रखते हुए श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ वन चले गए। वनवास का अधिकांश समय उन्होंने चित्रकूट और दंडकारण्य में बिताया।
सीता हरण की कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया वनवास के अंतिम समय में पंचवटी में राक्षस रावण की बहन शूर्पणखा ने श्रीराम से विवाह का प्रस्ताव रखा। मना करने पर लक्ष्मण ने उसके नाक-कान काट दिए। इसका बदला लेने के लिए रावण ने अपने मामा मारीच की सहायता ली। स्वर्ण मृग की कथा सुनाते हुए कथा वाचक ने बताया कि हिरण की सुंदरता पर मोहित होकर माता सीता ने श्रीराम से उसे लाने का आग्रह किया।
श्रीराम हिरण के पीछे गए और अंत में बाण मारकर उसका वध कर दिया। इस अवसर पर श्रदालु मंत्रमुग्ध होकर कथा सुनते हुए नजर आए। इस मौके पर अरविंद, ऊषा, पीयूष, सपना, राजा राम दास, पवन, केके गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।