{"_id":"6a9ccfc3978518358c08597d","slug":"hanuman-ansh-nears-100-crore-mark-mirzapur-the-movie-continues-to-rule-check-out-box-office-collection-2026-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस: 100 करोड़ पार हुई 'हनुमान अंश', 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल जारी; जानें 'टॉक्सिक' का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस: 100 करोड़ पार हुई 'हनुमान अंश', 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल जारी; जानें 'टॉक्सिक' का कलेक्शन
Sun, 06 Sep 2026 07:59 AM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:59 AM IST
सार
Box Office Collection: फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' की रिलीज के बावजूद 'हनुमान अंश' की कमाई में कोई असर नहीं पड़ा है। वहीं 'टॉक्सिक' की हालत बदतर है। इनके अलावा रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़े स्टार्स की फिल्में लगी हुई हैं। इनमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु और 'मिर्जापुर द मूवी' और यश की 'टॉक्सिक' शामिल हैं। इसके अलावा 'हनुमान अंश' भी जोरदार कमाई कर रही है। जानिए इन फिल्मों ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया।
फिल्म 'टॉक्सिक'
- फोटो : X
'टॉक्सिक' की हालत खराब
यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। शानदार शुरुआत के बावजूद फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। शनिवार को इसने 2.04 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 243.10 करोड़ हो गया है। फिल्म वीकएंड पर भी ज्यादा दर्शक नहीं जुटा पाई है।

इरुमुडी
- फोटो : सोशल मीडिया
‘इरुमुडी’ कर रही अच्छा प्रदर्शन
- रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं।
- बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों के बावजूद ‘इरुमुडी’ अच्छी कमाई कर रही है।
- कल शनिवार को इसने 4.90 करोड़ का कलेक्शन किया।
- इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 159.55 करोड़ का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर द मूवी
- फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर द मूवी' की शानदार शुरुआत
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की मच अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। जहां पहले दिन इसने 25.75 करोड़ की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में और उछाल देखने को मिला है। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 31 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 56.88 करोड़ का हो गया है। फिल्म ने केवल दो दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

हनुमान अंश
- फोटो : यूट्यूब
'हनुमान अंश' ने सेट किया माइलस्टोन
ये भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने जीता खिताब, भारत की निकिता पोरवाल ने बनाई टॉप 40 में जगह
- 'हनुमान अंश' की कमाई ने सबको हैरान करके रख दिया है।
- 'हनुमान अंश' शुरुआत में गुमनाम थी, लेकिन इसकी कमाई में अचानक उछाल देखने को मिला है।
- रिलीज को 30 दिन हो जाने के बाद भी इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही।
- कल शनिवार को इसने 16.25 करोड़ की कमाई की।
- इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 100.20 करोड़ का हो गया है।
- फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने को तैयार है।
ये भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने जीता खिताब, भारत की निकिता पोरवाल ने बनाई टॉप 40 में जगह