{"_id":"6a9bcbf02c9ae66362052cd4","slug":"case-registered-against-sp-mla-s-uncle-for-offering-namaz-at-circuit-house-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर सपा विधायक के चाचा पर रिपोर्ट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर सपा विधायक के चाचा पर रिपोर्ट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ
Sat, 05 Sep 2026 01:36 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:36 PM IST
सार
मो. उस्मान सपा में जिला उपाध्यक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में आए थे। इस दौरान उन्होंने एमएलसी चुनाव को लेकर सर्किट हाउस में सपा नेताओं के साथ बैठक भी की थी। शुक्रवार को वह चले गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर सपा विधायक के चाचा पर रिपोर्ट
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के बिलारी के सपा विधायक मो. फहीम के चाचा मो. उस्मान के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सर्किट हाउस में रास्ते में गाड़ी खड़ी कर नमाज पढ़ी। इससे आने वाले वालों को परेशानी हुई।
पुलिस ने कार्रवाई सर्किट हाउस के प्रभारी जेई अनिल कुमार की तहरीर पर की है। मो. उस्मान सपा में जिला उपाध्यक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में आए थे।
इस दौरान उन्होंने एमएलसी चुनाव को लेकर सर्किट हाउस में सपा नेताओं के साथ बैठक भी की थी। शुक्रवार को वह चले गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
इसमें बिलारी के विधायक मो. फहीम के चाचा एवं जिला उपाध्यक्ष नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं। इस मामले में हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस अफसरों से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी।
शुक्रवार की रात सर्किट हाउस के प्रभारी जेई अनिल कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन