{"_id":"6a9bc8db8aec13e57c05a446","slug":"suresh-murder-case-slap-was-dealt-over-ten-rupee-fare-dispute-and-murder-was-committed-in-retaliation-2026-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुरेश हत्याकांड में नया खुलासा: दस रुपये के किराये के विवाद में मारा था थप्पड़, बदला लेने के लिए की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश हत्याकांड में नया खुलासा: दस रुपये के किराये के विवाद में मारा था थप्पड़, बदला लेने के लिए की थी हत्या
Sat, 05 Sep 2026 01:34 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:34 PM IST
सार
मुरादाबाद में हुए सुरेश हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। दस रुपये के किराये के विवाद में सुरेश ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया था। इस पर बदला लेने के लिए आरोपी ने फर्मकर्मी की हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी अभय राघव को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।
विज्ञापन
Suresh murder case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला के लाइन पार सूर्य नगर में मंगलवार की रात फर्म कर्मी सुरेश सैनी (45) की हत्या ई रिक्शा चालक तुषार ने दस रुपये के किराये के विवाद में थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए अपने साथी अभय राघव और विवेक शर्मा के साथ मिलकर की थी।
शुक्रवार को पुलिस ने अभय को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मुख्य आरोपी तुषार और उसका दूसरा साथी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है। तीनों आरोपी ई रिक्शा चलाते हैं।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मझोला थानाक्षेत्र के सूर्य नगर मानपुर नारायणपुर निवासी सुरेश सैनी फर्म में काम करता था। मंगलवार की शाम करीब सात बजे वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था।

बुधवार की सुबह करीब नौ बजे सुरेश का शव शराब की दुकान के पास मिला था। उसके सिर ईंटों से कुचला गया था। आसपास की दुकानों में लगे कैमरों की फुटेज की मदद से सुरेश के हत्यारोपियों की पहचान मझोला के सूर्य नगर निवासी अभय, मझोला के चाऊ की बस्ती निवासी तुषार और कटघर के पीतल बस्ती निवासी विवेक शर्मा के रूप में हुई थी।
दस रुपये के किराये को लेकर हुआ था विवाद
शुक्रवार को पुलिस ने अभय गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि करीब एक सप्ताह पहले तुषार के ई रिक्शा में सुरेश सैनी से गागन वाली मैनाठेर तक बैठा था। दोनों के बीच दस रुपये के किराये को लेकर विवाद हो गया था।

सुरेश सैनी ने तुषार को थप्पड़ मार दिया था। उस वक्त को दोनों को अन्य लोगों ने समझाकर शांत करा कर विवाद खत्म करा दिया था। मंगलवार रात करीब 12 बजे तुषार, विवेक और अभय जयंतीपुर स्थित गैराज में ई-रिक्शा खड़ा करने के बाद लौट रहे थे। तीनों ने देखा कि सुरेश सैनी शराब की दुकान के पास खड़ा है।
ईंट से सुरेश पर हमला कर की हत्या
वह नशे की हालत में दिखाई दे रहा था। तीनों ने ईंट से सुरेश पर हमला कर दिया और उसकी हत्या करने के बाद भाग गए थे। शुक्रवार की दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी अभय को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।