Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Traders put up black flags in protest against sealing of more than 16 thousand properties, said- now black flag campaign will continue
{"_id":"6abe9106df793252d206267e","slug":"video-traders-put-up-black-flags-in-protest-against-sealing-of-more-than-16-thousand-properties-said-now-black-flag-campaign-will-continue-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: 16 हज़ार के ज़्यादा संपत्तियों को सील करने के विरोध में व्यापारियों ने लगाए काले झंडे, कहा- अब चलेगा काला झंडा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 16 हज़ार के ज़्यादा संपत्तियों को सील करने के विरोध में व्यापारियों ने लगाए काले झंडे, कहा- अब चलेगा काला झंडा अभियान
मेरठ। व्यापारियों की समस्याओं, रोजगार और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर संयुक्त व्यापार संघ का शांतिपूर्ण काला झंडा अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सदर बाजार, सदर सराफ बाजार, सदर स्टेशनरी बाजार और सदर चौक बाजार में व्यापारियों ने दुकानों पर काले झंडे लगाकर विरोध दर्ज कराया। संयुक्त व्यापार संघ ने दावा किया है 17 हजार काले झंडे वितरित किए गए हैं। विभिन्न बाजारों से लगातार मांग आ रही है और शुक्रवार को भी करीब 17 हजार झंडे और मंगवाए गए हैं। इनका भी वितरण किया जाएगा। अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि काला झंडा अभियान व्यापारियों की गंभीर चिंता और आक्रोश का स्पष्ट संदेश है। सरकार और प्रशासन को प्रभावित व्यापारियों की बात सुनकर उनके भविष्य की स्पष्ट व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों का सम्मान है लेकिन प्रभावित व्यापारियों से संवाद और उनके पुनर्वास की व्यवस्था के बिना आगे बढ़ना स्वीकार्य नहीं होगा। महामंत्री संजय जैन ने कहा कि जिस तेजी से बाजारों से काले झंडों की मांग आ रही है। अब लगता है व्यापारी अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। सदर बुलियन व्यापारी अनिल जैन ने कहा कि सराफा बाजार के व्यापारियों को व्यापार और आजीविका को लेकर गंभीर चिंता है। कार्रवाई के साथ व्यापारियों के भविष्य और उससे जुड़े परिवारों व कर्मचारियों की आजीविका का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। व्यापार मंडल सदर चौक बाजार के अध्यक्ष शम्मी सपरा ने कहा कि व्यापारी टकराव नहीं चाहते हैं । रोजी-रोटी और कारोबार की सुरक्षा को लेकर चुप नहीं बैठेंगे। शासन और प्रशासन को बाजारों में आकर व्यापारियों की स्थिति समझनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।