{"_id":"693832e896caa6092f0c3c55","slug":"video-e-rickshaw-drivers-protest-against-municipal-corporation-in-vrindavan-2025-12-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वार्षिक शुल्क लेने पर भड़के ई-रिक्शा चालक, नगर निगम के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वार्षिक शुल्क लेने पर भड़के ई-रिक्शा चालक, नगर निगम के विरोध में किया प्रदर्शन
वृंदावन में ई-रिक्शा संचालन समिति के नेतृत्व में सैकड़ों ई-रिक्शा चालकों ने मंगलवार को संस्कार सिटी के समीप नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर अधिक वार्षिक शुल्क लेने और किसी तरह की सुविधा न देने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि रूट निर्धारण के नाम पर शोषण नहीं रुका तो वह आंदोलन करेंगे। मंगलवार दोपहर को ई रिक्शा संचालन समिति के आह्वान पर करीब दो सौ से अधिक ई रिक्शा चालक संस्कार सिटी पर एकत्र हुए। जमकर नारे बाजी की। प्रदर्शन के दौरान ई रिक्शा संचालन समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि वृंदावन में पिदले दो साल से रूट निर्धारण के नाम पर ई रिक्शा चालकों से ठगी की जा रही है। गत जनवरी माह में एक कंपनी रूट निर्धारण के नाम पर प्रति ई रिक्शा चालक से 1180 रुपये ठग कर भाग गई। अब नगर निगम रूट निर्धारण और रजिस्ट्रेशन के लिए तीन हजार रूपये प्रति ई रिक्शा ले रहा है। उन्होंने नगर निगम से सवाल किया कि चालकों को नगर निगम क्या विशेष सुविधा देगा। उन्होंने कहा कि पहले भी छह रूट बने थे, अब नगर निगम ने भी छह रूट बनाए हैं। निगम इस बार क्या विशेष व्यवस्था करेगी जो कि निर्धारित रूट से ही यातायात व्यवस्था में सुधार आ जाएगा। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि नगर निगम की नाै अगस्त को हुई बोर्ड बैठक में एक नियम के तहत ई रिक्शा चालकों के रजिस्ट्रेशन करने और उनसे प्रति ई-रिक्शा 5 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था। लेकिन शुल्क अधिक प्रतीत होने के कारण निगम द्वारा डीएम एवं एसएसपी के निर्देश के बाद 3 हजार रुपये प्रति ई-रिक्शा शुल्क लिया जा रहा है। एक रिक्शा चालक से प्रतिदिन नाै रुपये शुल्क है जो कि अधिक नहीं है। यह शुल्क एक जनवरी से 31 दिसंबर तक का लिया जा रहा है। इस शुल्क के लेने के बाद निगम द्वारा नगर में जगह-जगह ई रिक्शा स्टैंड एवं उनके पार्किंग बनाई जाएगी। इससे ई-रिक्शा चालकों को एक स्थान मिलेगा वहीं नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।