{"_id":"6a9b7e5ac9101e6a8302b9fb","slug":"500-drones-bring-lord-krishna-s-divine-leelas-to-life-in-mathura-mesmerizing-devotees-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में बन गई लड्डू गोपाल की तस्वीर: जन्माष्टमी पर ब्रज में 500 ड्रोन का करिश्मा, वीडियो कर देगा मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में बन गई लड्डू गोपाल की तस्वीर: जन्माष्टमी पर ब्रज में 500 ड्रोन का करिश्मा, वीडियो कर देगा मंत्रमुग्ध
Sat, 05 Sep 2026 07:58 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:58 AM IST
सार
मथुरा में जन्माष्टमी पर पहली बार 500 ड्रोन के भव्य शो से आसमान में कन्हैया की बाल लीलाएं जीवंत हो उठीं, जिसे देखकर श्रद्धालु रोमांचित हो गए। मोर पंख से शुरू हुए शो में वासुदेव, यशोदा की गोद में कृष्ण, माखन चोरी और बांसुरी बजाते मुरारी समेत 12 से अधिक आकृतियां दिखाई गईं।
विज्ञापन
जन्माष्टमी, ड्रोन शो,
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्मभूमि में जन्माष्टमी पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से पहली बार भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया।
बारिश के कारण हुई देरी के बाद रात 11:30 बजे किशोरी रमण कॉलेज के ऊपर 500 ड्रोन ने एक साथ उड़ान भरी, तो दर्शक रोमांचित हो उठे। बॉटलैब डायनामिक्स द्वारा संचालित इस शो में आसमान में कन्हैया की बाल लीलाओं की 12 से अधिक मनोहारी आकृतियां साकार हुईं। शो की शुरुआत मोर पंख से हुई, जिसके बाद यमुना पार करते वासुदेव, यशोदा की गोद में कन्हैया, माखन चोरी, गाय को दुलारते कृष्ण, सुदर्शन चक्र और बांसुरी बजाते मुरारी के आकृतियों ने श्रद्धालुओं को अभिभूत कर दिया।
सफल आयोजन के बाद उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने ड्रोन का संचालन करने वाली विशेषज्ञ टीम को सम्मानित किया।