{"_id":"6a9c0ca11f53bad92c0150d5","slug":"mirzapur-the-movie-box-office-collection-day-2-films-collection-falls-a-bit-after-strong-start-2026-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस: क्या दूसरे ही दिन कम हुआ 'मिर्जापुर द मूवी' का क्रेज? वीकएंड हाेने के बावजूद कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस: क्या दूसरे ही दिन कम हुआ 'मिर्जापुर द मूवी' का क्रेज? वीकएंड हाेने के बावजूद कमाए इतने करोड़
Sat, 05 Sep 2026 06:46 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:46 PM IST
सार
Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 2: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया है। जानिए फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' आज शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर पहले से ही फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी। ऐसे में इसकी शुरुआत भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार हुई है। जानिए आज दूसरे दिन 'मिर्जापुर द मूवी' ने कितना कलेक्शन किया है।
'मिर्जापुर: द मूवी'
- फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmovies
पहले दिन का कलेक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार शुरुआत की। जनमाष्टमी के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ की कमाई की और इस साल की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग वाली फिल्मों में चौथा स्थान हासिल कर लिया।

‘मिर्जापुर: द मूवी’
- फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords
'मिर्जापुर द मूवी' का आज का कलेक्शन
- क्रेज के मुकाबले दूसरे दिन इसकी कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली है।
- वीकएंड होने के बावजूद फिल्म ने आज खबर लिखे जाने तक 12.80 करोड़ का कलेक्शन किया है।
- देर रात तक इसके आंकड़ों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
- आज के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का टोटल कलेक्शन 38.55 करोड़ का हो गया है।
- फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान अंश
- फोटो : यूट्यूब
इन फिल्मों से है टक्कर
- 'मिर्जापुर द मूवी' के अलावा और भी कई तरह की फिल्में इन दिनों थिएटर्स में लगी हुई हैं।
- इनमें सबसे ज्यादा चर्चाओं में यश की 'टॉक्सिक' और 'हनुमान अंश' है।
- 'टॉक्सिक' की कमाई फिलहाल धीमी हो गई है, लेकिन हनुमान अंश रिलीज के काफी दिनों बाद भी अच्छी कमाई कर रही है।
- इनके अलावा रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ और हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘इनसिडियस’ जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई हैं।
विज्ञापन
मिर्जापुर द मूवी की नई स्टारकास्ट
- फोटो : X
'मिर्जापुर द मूवी' की स्टारकास्ट
'मिर्जापुर द मूवी' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म की कास्ट में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ें- मिर्जापुर द मूवी: पहले ही दिन फिल्म ने मचाया तहलका, 2026 की टॉप 4 हिंदी फिल्मों में बनाई जगह; कमाए इतने करोड़